Advertisment

Rain In Nepal : नेपाल में भारी बारिश, मृतकों की संख्या 88 हुई

Rain In Nepal : नेपाल में भारी बारिश, मृतकों की संख्या 88 हुई

author-image
Bansal News
Rain In Nepal : नेपाल में भारी बारिश, मृतकों की संख्या 88 हुई

काठमांडू, नेपाल में भारी बारिश Rain In Nepalऔर उसके कारण आई बाढ़ से देश के विभिन हिस्सों में 11 और लोगों की मौत होने के बाद बृहस्पतिवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 88 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन प्रभाग के अनुसार, अब तक 30 लोग लापता हैं। नेपाल के जिले पांचथर में सबसे ज्यादा 27 लोगों की मौत हो गई।

Advertisment

इसके अलावा इलाम और दोटी में 13-13 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के कारण आई बाढ़, भूस्खलन और जलप्लावन से देश के विभिन्न हिस्सों में अब तक कम से कम 88 लोगों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार सुबह 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। नेपाल के 20 जिले प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं। बझाड़ जिले में 21 लोग लापता हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार से मौसम की स्थिति में सुधार हुआ है। इस बीच गृह मंत्री बालकृष्ण खंड ने नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल, राष्ट्रीय अन्वेषण विभाग और नेपाली सेना को हुमला जिले में फंसे हुए पर्यटकों को निकालने का निर्देश दिया है।

काठमांडू से 700 किलोमीटर पश्चिम में स्थित नखला और हुमला जिले में 12 लोग फंसे हैं जिनमें चार स्लोविनिया के नागरिक और तीन गाइड शामिल हैं। लिमि क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण सड़क अवरुद्ध होने से वे लोग फंस गए हैं। हुमला के मुख्य जिला अधिकारी गणेश आचार्य ने कहा कि वे लोग लिमि में पर्वतारोहण करने के बाद सिमिकोट वापस आ रहे थे।

Advertisment

अधिकारियों ने बताया कि रविवार से भारी हिमपात हो रहा है और बुधवार से मौसम खराब होने के चलते बचाव कार्य नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान के लिए स्थानीय प्रशासन ने गृह मंत्रालय से हेलीकॉप्टर मांगा है।

Nepal Weather Nepal Breaking News Nepal Hindi News Nepal News Nepal Rain nepal rain news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें