Advertisment

Rain In MP: प्रदेश में मॉनसून का दूसरा ब्रेक, अगले 5 दिनों तक दर्शन देंगे सूर्यदेव, इस दिन से फिर होगी झमाझम बारिश

author-image
Bansal News
Rain In MP: प्रदेश में मॉनसून का दूसरा ब्रेक, अगले 5 दिनों तक दर्शन देंगे सूर्यदेव, इस दिन से फिर होगी झमाझम बारिश

भोपाल। प्रदेश में पिछले दिनों से लगातार हुई बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। ग्वालियर-चंबल संभाग समेत कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई थी। वहीं अब प्रदेश में मॉनसून ब्रेक एक बार फिर शुरू हो गया है। गुरुवार को सुबह से राजधानी समेत कई जिलों में धूप खिल गई है। मौसम विभाग (IMD Bhopal) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सिस्टम के हिमालय के तराई के इलाकों में जाने के कारण प्रदेश में बारिश का सिलसिला थम गया है। इसी कारण अगले 5 दिनों तक धूप खिलेगी।

Advertisment

हालांकि शाम और रात में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश (Rain In MP) में फिलहाल मौसम साफ हो गया है। वर्तमान में प्रदेश में कोई भी सिस्टम एक्टिव नहीं है। ऐसे में आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं रात और शाम को हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 15 अगस्त के बाद से प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून लौट सकता है। हालांकि इस बारे में अभी नहीं कहा जा सकता है। लेकिन उम्मीद है प्रदेश में एक बार फिर 15 अगस्त के बाद सिस्टम एक्टिव हो सकता है।

बारिश ने मचाई भारी तबाही...
बता दें कि बीते दिनों से ब्रेक खत्म होने के बाद मॉनसून ने प्रदेश में जमकर कहर बरसाया था। ग्वालियर चंबल संभाग (Flood In Gwalior) के साथ गुना अशोकनगर में मूसलाधार बारिश देखने को मिली थी। यहां मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में हजारों लोग फंस गए थे। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह ने लोगों को रेस्क्यू करने के लिए सेना के जवानों को उतारा था। अभी भी बाढ़ पीड़ितों के लिए शिविर लगाए गए हैं। वहीं बाढ़ में 10 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। साथ ही हजारों लोगों को सेना के जवानों ने रेस्क्यू किया था। सीएम शिवराज सिंह ने भी लगातार बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया था। साथ ही बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता देने की घोषणा की थी।

weather rain NDRF Madhya Pradesh flood madhya pradesh flood Ashoknagar army Airforce
Advertisment
चैनल से जुड़ें