Advertisment

Rain In MP: प्रदेश में आफत की बारिश जारी, उफान पर नदियां, घरों में घुसा पानी, इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

Rain In MP: प्रदेश में आफत की बारिश जारी, उफान पर नदियां, घरों में घुसा पानी, इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी Rain In MP: Rain continues in the state, rivers in spate, water enters homes, red alert issued for these districts

author-image
Bansal News
Rain In MP: प्रदेश में आफत की बारिश जारी, उफान पर नदियां, घरों में घुसा पानी, इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

भोपाल। प्रदेश में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। कई जिलों में बारिश का कहर अभी भी जारी है। प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग के कई जिलों में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। यहां कई नदियां उफान पर हैं। साथ ही कई घरों में पानी भर गया। चंबल संभाग में आने वाले भिंड और श्योपुर जिले के कई क्षेत्र पानी में डूब गए हैं। यहां जलमग्न होने से कई लोग पानी में फंसे हैं। मौसम विभाग (IMD Bhopal) ने सोमवार को ग्वालियर चंबल संभाग के अति भारी बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया है।

Advertisment

मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। साथ ही ग्वालियर चंबल संभाग के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। बता दें कि प्रदेश में लगातार बारिश (Rain In MP) का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों से लगातार बारिश के कारण अब तक आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों की बात करें तो रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में जमकर बारिश हुई है। वहीं अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी भी दी जा चुकी है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

चारों तरफ पानी ही पानी
चंबल संभाग के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश (Heavy Rain In MP) ने लोगों को जान बचाने पर मजबूर कर दिया है। भारी बारिश के कारण भिंड में एक कच्चा मकान ढह गया। इस कारण एक लड़की की इसमें दबने से मौत हो गई। वहीं श्योपुर जिले में भारी बारिश ने आफत खड़ी कर दी है। यहां क्वारी नदी का जलस्तर बढ़ने से 50 लोग मैरिज गार्डन में फंस गए हैं। फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। सभी को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। भिंड, श्योपुर के साथ सिंगरौली, रीवा और दतिया जिलों में भी बारिश काफी तबाही मचा रही है। जानकारी के मुताबिक भिंड के दबोह क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक मकान ढह गया। मकान ढहने से इसमें करीब 6 लोग दब गए हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बचाव दल भी मौके पर पहुंचा और 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

वहीं एक 18 साल की लड़की की मकान में दबने से मौत हो गई है। वहीं अन्य 5 लोग घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्योपुर जिले में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं। डॉक्टर कॉलोनी में कमर तक पानी भर गया है। यहां रहने वाले लोग घर खाली करने को मजबूर हो गए हैं। इसके साथ ही दतिया जिले में भी कई कॉलोनी जलमग्न हो गईं हैं। श्योपुर जिले में क्वारी नदी भारी बारिश के कारण उफान पर है। श्योपुर जिले में कई गांवों समेत शहर में पानी भर गया है। कई जगहों को पानी ने पूरी तरह से घेर लिया है। विजयपुर बस स्टेंड की दुकानें जलमग्न हो गई हैं। यहां चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।

Advertisment
वेदर अपडेट मध्य प्रदेश में मौसम भोपाल भारी बारिश एमपी वेदर अलर्ट एमपी न्यूज weather update Shavyatra mp weather alert MP news MadhyaPradesh heavy rain dhar totka dhar bhopal barish totla baarish ka totka Baarish
Advertisment
चैनल से जुड़ें