Advertisment

Rain In MP: मॉनसून की दस्तक: प्रदेश में बारिश से किसानों की लौटी मुस्कान, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Rain In MP: मॉनसून की दस्तक: प्रदेश में बारिश से किसानों की लौटी मुस्कान, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी Rain In MP: Monsoon knock: farmers' smile returned due to rain in the state, warning of heavy rain in these districts

author-image
Bansal News
Rain In MP: मॉनसून की दस्तक: प्रदेश में बारिश से किसानों की लौटी मुस्कान, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल। प्रदेश में बीते दिनों से लगातार तेज धूप और उमस से अब लोगों को राहत मिलने लगी है। मॉनसून (mausam ki khabar) की दस्तक के बाद सोमवार को राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश (MP Weather Update) देखने को मिली है। सोमवार को कई जिलों में जोरदार बारिश भी हुई है। इनमें से रीवा और होशंगाबाद संभागों में तेज बारिश से किसानों के चेहरे की मुस्कान लौट आई है। साथ ही ग्वालियर, सागर, शहडोल, भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में भी जोरदार बारिश दर्ज की गई है। वहीं अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी जा रही है। मौसम विभाग (IMD Warning) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार को चंबल संभाग के ग्वालियर, दतिया शिवपुरी के साथ सागर और भोपाल में तेज बारिश की संभावना जताई है।

Advertisment

बिजली गिरने की भी संभावना

साथ ही कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ बादलों की चमक गरज के साथ बिजली की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार (Rain in MP) अगले 24 घंटों में सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर, भोपाल, होशंगाबाद और ग्वालियर संभाग में जोरदार बारिश के साथ बाजली भी गिरने की संभावना जताई है। बता दें कि बीते दिनों से मॉनसून प्रदेश से रूठ गया था। पूरी जुलाई के महीने में प्रदेश में जोरदार धूप के साथ तेज गर्मी भी देखने को मिली है। इस कारण किसानों की फसल सूखने की कगार पर आ गई थी। हालांकि अब प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून ने दस्तक दे दी है।

इन जिलों में हुई बारिश...
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में सोमवार को जमकर बारिश देखने को मिली है। सोमवार को भिंड 9 मिमी की बारिश दर्ज की गई है। साथ ही गढ़कोटा में 8, रेहली, मऊगंज, सोहवल, मिहोना, बुधनी, चिंचोली में 7 मिमी बारिश हुई है। डोलारिया, आष्टा और त्योथर में सोमवार को 6 मिमी बारिश हुई है। वहीं मेहगांव, बिजुरी, सतना, देवेंद्र नगर, गुनौरा, शाहपुरा, पोहरी, मेहगांव, गोगांव, गोहद, बेगमगंज और जावर में 5 मिमी की बारिश दर्ज की गई है। बता दें कि अगले 24 घंटे में मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

शवयात्रा बारिश वेदर अपडेट भोपाल भारी बारिश बारिश के लिए शव यात्रा बारिश के लिए टोटक बारिश की जाए एमपी वेदर अलर्ट एमपी न्यूज weather update Shavyatra mp weather alert MP news MadhyaPradesh heavy rain dhar totka dhar bhopal barish totla baarish ka totka Baarish " Indore Weather Forecast""मध्य प्रदेश में मौसम
Advertisment
चैनल से जुड़ें