Advertisment

Rain In Mp: अगले 24 घंटे में इन जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rain In Mp: अगले 24 घंटे में इन जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टRain In Mp: Heavy rain expected in these districts in next 24 hours, Meteorological Department issued alert

author-image
Bansal News
Rajasthan Weather Update: सप्ताह के आखिरी में फिर होगी मूसलाधार बारिश, इन चार संभागों में अलर्ट जारी..

भोपाल। प्रदेश में मॉनसून(Monsoon) का दौर एक बार फिर से शुरू हो चुका है। रोजाना बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग (IMD Bhopal) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक बार फिर मॉनसून(Monsoon) ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में झमाझम बारिश(Heavy Rain) देखी गई। हालांकि सोमवार और मंगलवार को यहां मौसम सामान्य रहा और धूप खिली रही जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में आज हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD MP) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अरब सागर से प्रदेश में लगातार नमी आ रही है। दूसरी ओर मानसून ट्रफ भी सतना से होकर गुजर रही है। इन दोनों कारणों से प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश (Rain In MP) हो रही है और तेज बौछारें भी पड़ रही हैं। मौसम विभाग(IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा। वहीं अगले 24 घंटे में मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश(Heavy Rain) की संभावना जताई है।

Advertisment

इन जिलों में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में खरगौर, बडवानी, अलीराजपुर, झाबुआ और धार जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट(yellow alert) जारी किया है। इसके साथ ही होशंगाबाद, इंदौर संभाग के जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल, उज्जैन, जबलपुर संभाग, सागर, रीवा,शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं जबलपुर,भोपाल होशंगाबाद समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है।

publive-image

इस कारण होगी बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने के कारण प्रदेश में भी इसका असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग (IMD Bhopal) ने प्रदेश के 5 संभागों के जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट किया जारी है। बता दें कि प्रदेश में पिछले दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश में आगे भी बारिश की संभावना (Heavy Rain In MP) जताई है। बीते दिनों प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने बड़ी आफत बना दी थी। ग्वालियर-चंबल संभाग में भीषण बारिश के कारण बाढ़ आ गई थी। इस बाढ़ ने काफी तबाही मचाई थी। करीब 5 हजार से ज्यादा लोगों को बाढ़ से रेस्क्यू किया गया था।

winter Weather UpdatesMP Breaking News Hindibeautiful weather weather update 2021 MP Breaking News weather update weather news weather in Bhopal weather forecast today weather forecast for mp Weather forecast Weather Alert todays weather alert Today Weather today MP politics News Today MP Breaking News today summer season Summer in Bhopal rain news rajasthan Rain in Uttar Pradesh Rain in MP Rain in Madhya Pradesh rain in bihar Rain alert in Madhya Pradesh rain alert rain pradesh ka mausam Pradesh Breaking Hindi petrol diesel bhopal mp weather update mp weather today MP Weather Report national MP Weather Report MP Weather News mp weather alert mp weather MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news in hindi mp news hindi mp monsoon news mp me barish MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines mp hindi news MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Monsoon Updates monsoon news monsoon in mp monsoon in kerala Meteorological Department monsoon mausam update mausam alert MADHYA PRADESH weather Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh HP Madhya Pradesh Heavry Rain Madhya Pradesh Chhattisgarh madhya pradesh Madhya Madhya Pradesh News Madhya Latest bhopal news kerala monsoon Indian Meteorology Department India Meteorological Department in Hindi live mausam IMD Weather Forecast IMD Warning IMD predicted Rainfall IMD issued Yellow alert IMD imd alert imd cyclonic storm 'Yas' IMD hot weather hot wave Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Hindi News Channel Hindi MP Samachar in Hindi Hindi MP Breaking News In Hindi Hindi Madhya Pradesh News Heavy Rain in Madhya Pradesh heavy rain Delhi Hindi News cyclone yaas live tracking Chance of rain in these 3 districts bhopal news in hindi bhopal news bhopal me barish Bhopal Headlines bhopal aaj ka mausam kaisa rahega aaj ka mausam
Advertisment
चैनल से जुड़ें