/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/badra.jpg)
भोपाल। प्रदेश मे बीते दिनों से मॉनसून का दूसरा ब्रेक चल रहा है। बीते कुछ दिनों से मौसम बिल्कुल साफ है। अब एक बार फिर प्रदेश में मॉनसून (Rain In MP) के लौटने की जानकारी दी जा रही है। मौसम विभाग (IMD Bhopal) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में 18 अगस्त के बाद से एक बार फिर मॉनसून एंट्री मार सकता है। प्रदेशवासियों को बारिश के लिए अभी 3 दिनों का और इंतजार करना होगा। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवात सिस्टम बन रहा है। इस सिस्टम के कारण आने वाले 3 दिनों के बाद प्रदेश में फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग (Heavy Rain In MP) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में 18 अगस्त के बाद से फिर से मॉनसून आने के आसार बन रहे हैं। इस कारण एक बार फिर से कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों से बादल पूरी तरह से खुल गए हैं।
फसलों पर पड़ रहा धूप का असर
इस कारण फसलों (Fasal Kharab) पर भी इसका असर पड़ रहा है। भोपाल में 10 साल में 5वीं बार अगस्त का महीना सबसे ज्यादा गरम रहा। वहीं अभी भी अगस्त के महीने में बारिश का सिलसिला बना हुआ है। वहीं बीते दिनों प्रदेश में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। ग्वालियर चंबल संभाग (MP Weather Update) के साथ गुना अशोकनगर जिलों में तेज बारिश के कारण बाढड की स्थिति बन गई थी। अब बीते दिनों से बादल साफ हैं। हालांकि सोमवार को राजधानी में सुबह से मौसम खुला रहा। वहीं दोपहर से पहले बादलों ने राजधानी भोपाल (Bhopal) को घेर लिया है। वहीं बारिश के आसार भी बताए जा रहे हैं।
बाढ़ ने बरसाया कहर...
बता दें कि मप्र में बीते दिनों ग्वालियर चंबल संभाग (Heavy Rain In MP) के जिलों में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई थी है। यहां करीब 5 हजार लोग भीषण बाढ़ की चपेट में आ गए थे। यहां के सैकड़ों गांव बारिश के पानी में डूब गए हैं। वहीं गुना और अशोकनगर में मूसलाधार बारिश के कारण कई नदियां उफान पर थी। हालांकि अब बारिश का कहर थम गया है। वहीं अगले 3 दिनों बाद से प्रदेश में फिर से बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें