Advertisment

RAIN IN CG: मौसम ने ली करवट, अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी!

RAIN IN CG: मौसम ने ली करवट, अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी!RAIN IN CG: Weather has taken a turn, warning of heavy rain in the next 24 hours!

author-image
Bansal News
RAIN IN CG: मौसम ने ली करवट, अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी!

रायपुर। प्रदेश में पिछले दिनों से लगातार उमस और गर्मी का कहर झेल रहे लोगों के लिए अब राहत की खबर आई है। बीते दिनों से प्रदेश से रूठा मॉनसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। प्रदेश में पिछले तीन दिनों से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। । जिसके बाद से लोग राहत की सांस ले रहे हैं। प्रदेश में मॉनसून (monsoon) की वापसी होने से किसानों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई है। प्रदेश में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के बाद फसलों में फिर से जान आ गई है। ज्यादातर जिलों में अब फिर से बारिश के आंकड़े में भी बढ़ोतरी देखी गई है। मौसम विभाग(IMD) के मुताबिक प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं माध्यम बारिश दर्ज की गई है गुरूवार को प्रदेश समेत राजधानी में हल्की बारिश देखी गई है। वहीं एक दो स्थानों में भारी बारिश भी हुई है। प्रदेश के बेमेतरा में 20 फीसदी से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

Advertisment

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज शुक्रवार 23 जुलाई को अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के कुछ स्थानों में गरच-चमक के साथ भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज 24 जुलाई को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश(HEAVY RAIN) होने की संभवाना है वहीं प्रदेश के कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर(Raipur) में आज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है।

मध्य क्षेत्र में एक सिस्टम बना हुआ है जिस कारण प्रदेश में अगले 24 घंटों में कुछ स्थान पर हल्कि तो कुछ स्थान पर भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश के एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है जिसमें मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ के इलाके बताए जा रहे हैं। वहीं दुर्ग जिले में आज तेज बारिश की संभावना है। साथ ही बिलासपुर में कहीं-कम तो कहीं ज्यादा बारिश हो सकती है।

तापमान में आई गिरावट
पिछले 24 घंटों हुई बारिश के चलते मौसम में भी गिरावट देखने को मिली है। प्रदेश में जहां लोग चिलचिलाती गर्मी से परेशान थे। अब बारिश के बाद राहत की सांस ले रहे हैं। पिछले कुछ घंटों में प्रदेश कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आई।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Weather Updates weather update weather forecast today weather forecast for mp Weather forecast Weather Alert todays weather alert Today Weather Shavyatra raipur todays weathers raipur rain rain news rajasthan Rain in Uttar Pradesh Rain in MP rain in monsoon aaj ka mausam kaisa rahega rain in cg rain in bihar rain pradesh ka mausam Pradesh Breaking Hindi mp weather update mp weather today MP Weather Report national MP Weather Report MP Weather News mp weather MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi mp monsoon news MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mosam vibag monsoon in mp monsoon mansoon update Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Latest bhopal news Indian Meteorology Department IMD Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP heclouds that soaked the state crossed heavy rain in raipur Heavy rain in Indor heavy rain delhi cyclonic storm 'Yas' cyclone yaas live tracking imd climate "Baarish Chhattisgarh chattisgrah chattisgarh rain chattisgarh me hogi barish chattisgarh barish chattisgarh Chance of rain in these 3 districts CG weather update cg weather CG news cg barish totla baarish ka totka
Advertisment
चैनल से जुड़ें