Advertisment

Rain In CG: प्रदेश में अगले कुछ घंटों में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

author-image
Bansal News
Rain In CG: प्रदेश में अगले कुछ घंटों में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मॉनसून(Monsoon) एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर भी शुरू हो चुका है। मौसम विभाग(IMD) के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की तो कई हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं आने वाले तीन से चार दिनों में प्रदेश में भारी बारिश(heavy rain) के आसार जताए जा रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। जिसके बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली साथ ही तापामान में भी गिरावट महसूस की जा रही है। मौसम विभाग(IMD) के मुताबित 20 अगस्त के बाद प्रदेश में एक बार फिर से मॉनसून सक्रिय हो सकता है। जिसके बाद प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। हीं मौसम विभाग के मुताबिक आज 18 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों भारी बारिश के आसार जताए जा रहे है।

Advertisment

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज 18 अगस्त को अगले कुछ घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश के आसार है। वहीं बलौदाबाजार, जांजगीर, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव समेत कई अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 20 अगस्त से मॉनसून एक बार फिर से सक्रिय हो सकता है। राजधानी रायपुर के कई जिलों में हल्की तो कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं बस्तर संभाग में भी तेज बारिश(heavy) की संभावना जताई जा रही है

बन रहा है सिस्टम
मौसम विभाग(IMD) के मुताबिक मानसून(monsoon) द्रोणिका अमृतसर, कुरुक्षेत्र, मेरठ, गोरखपुर सहित पूर्व की ओर अरुणांचल प्रदेश तक आ चुका है। वहीं ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा 4.5 किमी ऊंचाई तक है। जिसकी वजह से प्रदेश में एक फिर से मॉनसून(monsoon) सक्रिय हो गया है। प्रदेश में आज सुबह से ही कई जिलों में धूप और छांव की स्थिति बनी हुई है। वहीं रायपुर में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

भोपाल Samachar" MP News Hindi weather forecast for mp today mp weather update Pradesh News in Hindi live mansoon update News Hindi Madhya mp weather update MP Weather News MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp monsoon news MP Live News Hindi MP Hindi News Madhya Pradesh MP Hindi News Headlines MP Breaking weather MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mosam vibag monsoon monsoon in mp monsoon in mp Meteorology Department madhya pradesh Latest bhopal news Madhya Latest bhopal news Indian Meteorology Department IMD Indian IMD Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP heclouds that soaked the state heavy rain in raipur Heavy rain in Indor cyclonic storm 'Yas' delhi heavy rain crossed Hindi News Channel Chhattisgarh climate CHATTISHGARH RAIN chattisgrah chattisgarh rain chattisgarh me hogi barish chattisgarh barish chattisgarh Chance of rain in these 3 districts CG weather update CG RAIN cg weather CG news Breaking Hindi pradesh ka mausam rain in cg raipur rain bhopal news in hindi bhopal news Bhopal Headlines barish totla cg barish alert in chattisgarh baarish ka totka
Advertisment
चैनल से जुड़ें