Advertisment

Rain In CG: प्रदेश में कुछ दिनों तक तेज बारिश के आसार नहीं, आज इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश

Rain In CG: प्रदेश में कुछ दिनों तक तेज बारिश के आसार नहीं, आज इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिशRain In CG: There is no chance of heavy rain in the state for a few days, today there may be light rain in these districts

author-image
Bansal News
Rain In CG: प्रदेश में कुछ दिनों तक तेज बारिश के आसार नहीं, आज इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से मॉनसून पर ब्रेक लगा हुआ है। जिस कारण प्रदेश के कई जिलों में सूखे के हालत बने हुए है। हालांकि इन सब के बीच भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। आज मंगलवार को राजधानी समेत कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक कल सोमवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। जिसके बाद तापमान में थोड़ी ठंडक महसूस की गई है।

Advertisment

ओसत से कम बारिश
बता दें कि इस साल 14 जिलों में ओसत से कम बारिश दर्ज की गई है। जिस कारण कई जिलों में सूखे के हालत बन रहे हैं। अगस्त तक प्रदेश के 14 जिलों में ओसत से कम बारिश हुई है। वहीं 12 जिलों में रूक-रूक कर बारिश दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश में फिर से झमाझम बारिश की उम्मीद जताई है। लेकिन आगामी कुछ दिनों तक मौसम का हाल यूं ही बना रहेगा। प्रदेश में कम बारिश होने से फसलों को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है। एक बार फिर से सूखे का संकट मंडराने लगा है। प्रदेश में कुल 12 जिले ऐसे हैं जो सूखे की चपेट में हैं। मौसम विभाग की माने तो यहां 20 फीसदी से कम बारिश हुई है।

weather Raipur me barish rain in chattisgarh rain NDRF monsoon in mp monsoon in kerala monsoon Meteorological Department monsoon mausam update mausam alert MADHYA PRADESH weather Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh HP Madhya Pradesh Heavry Rain Madhya Pradesh flood Madhya Pradesh Chhattisgarh madhya pradesh Madhya Madhya Pradesh News Madhya Latest bhopal news kerala monsoon Indian Meteorology Department India Meteorological Department in Hindi live mausam IMD Weather Forecast IMD Warning IMD predicted Rainfall flood chhattisgarh weather update chattisgarh raipur chattisgarh rain chattisgarh breaking news Cg rain.rain in chattisgarh Breaking News breaking aaj ka big breaking aaj hogi barish
Advertisment
चैनल से जुड़ें