Advertisment

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में बारिश जारी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में बारिश जारी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट Rain continues in many districts of the state SM

author-image
Bansal News
Rajasthan Weather Update:  प्रदेश के कई जिलों में बारिश जारी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में कल से बारिश हो रही है। जयपुर, अलवर, कोटा, सीकर, चूरू जिले में शुक्रवार को सुबह से रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बारिश का यह दौर आगामी तीन दिन तक जारी रहने की संभावना है। विभाग ने अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सीकर, टोंक चूरू, नागौर जिलो के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Advertisment

इसके अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान अलवर के कोटकासिम में 12 सेंटीमीटर, बारां के अंता में 9 सेंटीमीटर, अलवर के गोविंदगढ़ और बानसूर, जयपुर के पावटा में 8-8 सेंटीमीटर, अजमेर के टाटगढ में 7 सेंटीमीटर, भरतपुर के नगर में 7 सेंटीमीटर, झालावाड़ के पचपहाड़ में 7 सेंटीमीटर, टोंक के उनियारा और अलीगढ़ में 7-7 सेंटीमीटर, राजसमंद के देवगढ़ में 7 सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर 5 सेंटीमीटर से 1 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक राजधानी जयपुर में 51.2 मिलीमीटर, पिलानी में 32.1 मिमी, अलवर-कोटा में 12-12 मिमी, चूरू में 9 मिमी, करौली में 12.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को राज्य के सभी प्रमुख जिलों में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं बृहस्पतिवार रात का तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 22.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

Weather Updates weather update today weather update weather outlook for rajasthan weather news weather in rajasthan today rajasthan weather Rajasthan Weather Update rajasthan weather today rajasthan weather report today rajasthan weather report rajasthan weather news live today Rajasthan Weather News Rajasthan Weather rajasthan today weather Rajasthan News in Hindi rajasthan news Rajasthan Latest News rajasthan mosam update rajasthan
Advertisment
चैनल से जुड़ें