Advertisment

East African Rain News: इस अफ्रीकी देश में बाढ़ ने मचाई तबाही, 58 की मौत, लाखों लोग प्रभावित

East African Rain News: तंजानिया में बाढ़ के कारण पिछले दो सप्ताह में कम से कम 58 लोगों की मौत हो गयी। इस देश में जबरदस्त बारिश जारी है।

author-image
Kalpana Madhu
East African Rain News: इस अफ्रीकी देश में बाढ़ ने मचाई तबाही, 58 की मौत, लाखों लोग प्रभावित

East African Rain News: तंजानिया में बाढ़ के कारण पिछले दो सप्ताह में कम से कम 58 लोगों की मौत हो गयी।  इस East African country में जबरदस्त बारिश जारी है।

Advertisment

सरकार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि coastal areas में बारिश ने सबसे अधिक कहर ढाया है और करीब 1,26,831 लोग प्रभावित हुए हैं।

Government Spokesperson मोभारे मतिन्यी ने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए रविवार को भोजन समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।

बाढ़ से इन जिलों में बुरा हाल

पूर्वी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में लोगों को भारी बारिश और बाढ़ की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।  बताया जा रहा है, कि केन्या में बाढ़ के कारण अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है  तो वहीं infrastructure को भी गहरा नुकसान हुआ है।

Advertisment

14 बांध बनाने की योजना

तनजानिया सरकार के प्रवक्ता मोभरे मतिनी ने बताया कि एक अप्रैल से 14 अप्रैल तक भारी बारिश के कारण 58 मौतें हुईं हैं। उन्होंने बताया कि देश का तटीय क्षेत्र बाढ़ के कारण सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ।

तटीय क्षेत्रों में बाढ़ के अधिक गंभीर प्रभाव देखे गए। तटीय इलाकों में अब तक 11 लोग जान गंवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में ऐसी स्थिति न उत्पन्न हो और भविष्य में बाढ़ को रोकने के लिए 14 बांध बनाने की योजना है।

1,26,831 लोग बाढ़ से प्रभावित

मतिनी ने बताया कि देश में बाढ़ के कारण करीब 1,26,831 लोग प्रभावित हुए हैं।  देश की आर्थिक राजधानी दार-एस-सलाम से लगभग 200 किमी पश्चिम में स्थित मोरोगोरो क्षेत्र में 75,000 से अधिक खेत क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Advertisment

प्रभावित लोगों को भोजन सहित अन्य आवश्यक चीजों का वितरण किया जा रहा है। वहीं, शुक्रवार को देश के उत्तरी इलाके में एक स्कूल बस बाढ़ग्रस्त खाई में गिर गई थी। हादसे में आठ स्कूली बच्चे डूब गए थे। बचाव अभियान में एक स्वयंसेवक की भी मौत हो गई थी।

गौरतलब है कि चार महीने पहले उत्तरी तंजानिया में विनाशकारी भूस्खलन के कारण भी बाढ़ आई थी। इस बाढ़ में दौरान करीब 63 लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें