Advertisment

CG Monsoon Update: दो दिन बाद लू से मिलेगी राहत, 4 डिग्री गिरेगा पारा; इस दिन दक्षिण छत्‍तीसगढ़ में बारिश की एक्टिविटी

CG Monsoon Update: दो दिन बाद लू से मिलेगी राहत, 4 डिग्री गिरेगा पारा; इस दिन दक्षिण छत्‍तीसगढ़ में बारिश की एक्टिविटी

author-image
Sanjeet Kumar
CG Monsoon Update: दो दिन बाद लू से मिलेगी राहत, 4 डिग्री गिरेगा पारा; इस दिन दक्षिण छत्‍तीसगढ़ में बारिश की एक्टिविटी

   हाइलाइट्स

  • 31 मई तक प्रदेश में लू का यलो अलर्ट
  • जून के आते ही गिरेगा तापमान
  • 13 जून से मानसून की दस्‍तक
Advertisment

CG Monsoon Update: छत्‍तीसगढ़ में सूरज आग उगल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही कई जिलों में लू भी चल रही है।

लू और गर्म हवाओं के कारण लोगों की हालत खराब है। कई लोग बीमारी का शिकार भी हो रहे है। इन सब के बीच छत्‍तीसगढ़ मौसम विभाग ने बड़ी राहत की खबर दी है।

छत्‍तीसगढ़ में दो दिन बाद मौसम (CG Monsoon Update) में बदलाव शुरू हो जाएगा। हालांकि इस दौरान तापमान में ज्‍यादा गिरावट नहीं होगी। जबकि लू से जरूर राहत मिलना शुरू हो जाएगी।

Advertisment

इसके साथ ही तापमान भी औसतन 40 डिग्री से 42 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जाएगा। वहीं दक्षिण छत्‍तीसगढ़ में प्री-मानसून के तहत बारिश की एक्टिविटी भी शुरू हो जाएगी।

इससे लोगों को लू से राहत मिलेगी, लेकिन उमस और गर्मी से परेशानी होगी।

   छत्‍तीसगढ़ में 31 तक लू का असर

छत्‍तीसगढ़ में नौतपा पांचवे (CG Nautapa) दिन भी खूब तपा है। प्रदेश में दो दिनों के मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के कई हिस्‍सों में लू चल रही है। इसका असर दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर संभाग में ज्‍यादा है। हालांकि मई माह के आखिरी दिन रात में आंधी और बारिश की संभावना है।

Advertisment

   पारा 46.6 के पार, लू से महिला की मौत

छत्‍तीसगढ़ (CG Monsoon Update) के मुंगेली जिले में सबसे ज्‍यादा पारा 47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं रायपुर में पिछले चार सालों का रिकॉर्ड टूटा है।

4 साल बाद राजधानी का पारा 45 डिग्री के पार पहुंचा है। इधर नंदिनी थाना क्षेत्र में लू की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है।

60 साल की बुजुर्ग महिला भद्रा बाई नर्सरी में काम कर रही थी। तभी उसे अचानक से चक्‍कर आया और उसकी मौत हो गई। वहीं बिलासपुर में 46.6 डिग्री पारा पहुंच गया है।

Advertisment

   कई जगहों पर उड़े ट्रांसफार्मर

राजधानी में हीटवेव (CG Heatwave) का असर दिख रहा है। बढ़ती गर्मी को देख लोगों ने AC, कूलर, पंखा 24 घंटे चालू कर रखे हैं।

ऐसे में बिजली की ज्यादा खपत होने से ट्रांसफार्मर में लोड बढ़ गया है। लोड बढ़ने से कई जगहों के ट्रांसफार्मर उड़ गए हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने से कई इलाकों में लोगों को बिजली नहीं होने के कारण रतजगा करना पड़ा।

   पेंड्रा में दोपहर में हुई हल्‍की बारिश

नौतपा के बीच पांचवे दिन पेंड्रा में मौसम में बदलाव हुआ है। जहां दोपहर के समय में हल्‍की बारिश (CG Monsoon Update) हुई वहीं तापमान में भी हल्‍की गिरावट आई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

Advertisment

   मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ (CG Monsoon Update) में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने इसको लेकर आज और कल यलो अलर्ट जारी किया है।

आज कोरिया, सूरजपुर बलरामपुर, बिलासपुर,गौरेला, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर, सक्ति, रायगढ़, सारंगढ़, राजनांदगांव, खैरागढ़, मोहला मानपुर, रायपुर बलौदा बाजार, महासमुंद, दुर्ग बालोद, बेमेतरा, कवर्धा में हीटवेव चलने की संभावना है।

इसके अलावा कल यानी गुरुवार 30 मई को गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद में हीटवेव चलेगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: Assembly Election 2024: विधानसभा चुनाव 2024 में किसे मिलेगा जानदेश, जानें क्या कहते हैं 4 राज्यों के आंकड़े

   1 जून से छत्‍तीसगढ़ के दक्षिण में बारिश

31 जून तक गर्म हवाओं का दौर जारी रहेगा। इसके बाद 1 जून से फिर नमी युक्‍त हवा शुरु हो जाएगी। इससे छत्‍तीसगढ़ (CG Monsoon Update) में लू से राहत मिलेगी।

इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी। छत्‍तीसगढ़ में औसतन तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके साथ ही 1 जून से दक्षिण छत्‍तीसगढ़ में प्री-मानसून (CG Monsoon Update) की बारिश होगी।

इसके साथ ही छत्‍तीसगढ़ में अलग-अलग इलाकों में बारिश होगी। इसके बाद 13 जून से छत्‍तीसगढ़ में मानसून की दस्‍तक होगी।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें