Advertisment

Summer Special Train 2025: गर्मी की छुट्टियों में ट्रैवल होगा आसान, इन रूट्स पर चलेगी रेलवे की स्पेशल ट्रेनें

Summer Special Train 2025: वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने जबलपुर, रानी कमलापति और सोगरिया से अयोध्या, पुणे, कोयंबटूर समेत कई रूटों पर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की है।

author-image
Kushagra valuskar
Summer Special Train 2025: गर्मी की छुट्टियों में ट्रैवल होगा आसान, इन रूट्स पर चलेगी रेलवे की स्पेशल ट्रेनें

Summer Special Train

Summer Special Train 2025: गर्मी की छुट्टियों और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने अप्रैल माह में विभिन्न मार्गों पर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें जबलपुर, रानी कमलापति और सोगरिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से अयोध्या, पुणे, बांद्रा टर्मिनस, कोयंबटूर, सहरसा, अगरतला, हड़पसर (पुणे), सीएसएमटी और दानापुर के लिए संचालित की जाएंगी।

Advertisment

इन ट्रेनों का उद्देश्य यात्रियों को सुविधा प्रदान करना और लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या को कम करना है। आइए जानते हैं किन-किन रूटों पर चलेंगी ये ट्रेनें और उनका टाइम टेबल क्या है?

रानी कमलापति - अगरतला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (01665/01666)

  • रवाना: 3 अप्रैल से हर गुरुवार, दोपहर 3:40 बजे रानी कमलापति से
  • पहुंचेगी: तीसरे दिन शाम 6:55 बजे अगरतला
  • वापसी: 6 अप्रैल से हर रविवार, शाम 5:20 बजे अगरतला से
  • रानी कमलापति आगमन: तीसरे दिन शाम 4:35 बजे

रानी कमलापति - हड़पसर (पुणे) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (01667/01668)

  • शुरुआत: 10 अप्रैल से
  • रवाना: हर गुरुवार सुबह 8:35 बजे रानी कमलापति से
  • हड़पसर आगमन: दूसरे दिन रात 12:30 बजे
  • वापसी ट्रेन: हर शुक्रवार सुबह 6:30 बजे हड़पसर से
  • रानी कमलापति आगमन: उसी दिन रात 10:55 बजे
Advertisment

जबलपुर - अयोध्या साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (01701/01702)

  • शुरुआत: 2 अप्रैल से
  • जबलपुर से रवाना: हर बुधवार रात 7:40 बजे
  • अयोध्या आगमन: अगले दिन सुबह 11:00 बजे
  • वापसी: हर गुरुवार दोपहर 1:30 बजे अयोध्या से
  • जबलपुर आगमन: अगले दिन भोर 4:15 बजे

जबलपुर - पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (02132/02131)

  • जबलपुर से रवाना: 6 अप्रैल से हर रविवार दोपहर 1:50 बजे
  • पुणे आगमन: अगले दिन सुबह 6:25 बजे
  • वापसी: हर सोमवार सुबह 11:30 बजे पुणे से
  • जबलपुर आगमन: अगले दिन सुबह 6 बजे

जबलपुर - बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (02134/02133)

  • जबलपुर से रवाना: 4 अप्रैल से हर शुक्रवार शाम 5 बजे
  • बांद्रा टर्मिनस आगमन: अगले दिन दोपहर 2:10 बजे
  • वापसी: हर शनिवार शाम 5:15 बजे बांद्रा टर्मिनस से
  • जबलपुर आगमन: अगले दिन दोपहर 3:10 बजे
Advertisment

जबलपुर - कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (02198/02197)

  • जबलपुर से रवाना: 4 अप्रैल से हर शुक्रवार रात 11:50 बजे
  • कोयंबटूर आगमन: तीसरे दिन दोपहर 2:40 बजे
  • वापसी: हर सोमवार शाम 5:05 बजे कोयंबटूर से
  • जबलपुर आगमन: तीसरे दिन सुबह 8:45 बजे

सोगरिया - दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (09819/09820)

  • सोगरिया से रवाना: 7 अप्रैल से हर सोमवार दोपहर 12:45 बजे
  • दानापुर आगमन: अगले दिन सुबह 10 बजे
  • वापसी: 8 अप्रैल से हर मंगलवार दोपहर 12:45 बजे दानापुर से
  • सोगरिया आगमन: अगले दिन सुबह 11 बजे

रानी कमलापति - सहरसा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (01663/01664)

  • रवाना: 7 अप्रैल से हर सोमवार शाम 4:30 बजे रानी कमलापति से
  • सहरसा आगमन: अगले दिन दोपहर 3:15 बजे
  • वापसी: 8 अप्रैल से हर मंगलवार शाम 6:30 बजे सहरसा से
  • रानी कमलापति आगमन: अगले दिन रात 9:10 बजे
Advertisment

यह भी पढ़ें-

एमपी में अनुकंपा नियुक्ति अब ऑनलाइन, घर बैठे करें आवेदन, एक क्लिक में सब कुछ होगा आसान

अब साल में दो बार मिलेगा कॉलेज एडमिशन, स्टूडेंट्स को नहीं करना होगा सालभर का इंतजार

West Central Railway special trains Train timetable April 2025 Summer vacation train schedule summer special trains 2025 Special trains for summer holidays Rani Kamlapati to Agartala train Jabalpur to Pune train Jabalpur to Ayodhya train IRCTC summer special booking
Advertisment
चैनल से जुड़ें