Advertisment

Railway officer dies road accident : महज 3 घंटे में उजड़ गई हंसते खेलते परिवार की खुशियां

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर क्षेत्र में पारसधाम कॉलोनी Railway officer dies road accident निवासी संजय मिश्रा के हंसते खेलते परिवार की खुशियां महज 3 घंटे में उजड़ गईं।

author-image
Bansal News
Railway officer dies road accident : महज 3 घंटे में उजड़ गई हंसते खेलते परिवार की खुशियां

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर क्षेत्र में पारसधाम कॉलोनी Railway officer dies road accident निवासी संजय मिश्रा के हंसते खेलते परिवार की खुशियां महज 3 घंटे में उजड़ गईं। शाम 8 बजे जब परिवार के लोग मासूम का बर्थडे मना रहे थे तो उन्हें तनिक भी अंदाजा नहीं होगा कि अगले 3 घंटे उनके परिवार में खुशियां मातम में बदल जाएगी और बेटी के सर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ जाएगा।

Advertisment

भोपाल स्टेशन छोड़ने गए थे

पुलिस के मुताबिक पारसधाम कॉलोनी निवासी संजय मिश्रा (40) रेलवे में डिप्टी सीटीआई के पद पर इटारसी में पदस्थ थे। रविवार रात वे बेटी का जन्मदिन मनाने के बाद अपने एक रिश्तेदार को भोपाल स्टेशन छोड़ने गए थे। लौटते वक्त रात 11.30 बजे छोला मंदिर इलाके में एसयूवी (एमपी 09-सीएल-0855) के चालक ने उनकी स्कूटर को सामने से टक्कर मार दी। संजय स्कूटर के साथ एसयूवी में फंसकर करीब 20 फीट तक घसीटते हुए चले गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।

अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया
हादसा छोला मंदिर क्षेत्र स्थित भानपुर-छोला रोड पर रेलवे के तीन नंबर केबिन के सामने रविवार देर रात हुआ। इस हादसे के बाद कार चालक भागने के फिराक में एक कार और बाइक को भी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर रुक गई। आरोपित चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इस हादसे में एसीटीआइ संजय मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार और बाइक सवार घायल लोगों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संजय मिश्रा की दो बेटियां हैं
जानकारी के अनुसार संजय मिश्रा की दो बेटियां हैं। एक साल की छोटी बेटी देवांतिका का रविवार को जन्मदिन था। घर में खुशी का माहौल था। परिवार के लोगों के साथ संजय ने भी शाम को लगभग 8 बजे बच्ची का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया था। केक काटने के बाद वह 10 मिनट में वापस लौटकर आने की बात कहकर गए थे और रास्ते में उनके साथ यह हादसा हो गया। पलभर में ही घर की खुशियां मातम में बदल जाएगी ये किसी ने सोचा नहीं था।

Advertisment
today news Sanjay Mishra road accident today news road accident news in ujjain today road accident news in today road accident news road accident mp road accident latets news road accident injured news road accident injured latets news road accident injured in mp road accident injured road accident in hindi news road accident death news road accident death latets news road accident death in mp road accident death road accident Railway officer dies road accident Railway officer dies in road accident Railway officer Parasdham Colony news in mp mp news in hindi mp latest news MP Breaking News madhya pradesh latest news latest mp news in hindi injured news injured dies death mp news death Daughter crime news crime latest news Chola mandir area CG Breaking News celebrating birthday Breaking News Bhopal Railway officer dies bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news accident news in mp accident news accident latets news accident injured news accident death news accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें