Advertisment

Railway News: त्योहारी सीजन आते ही बढ़ी रेलवे की कमाई, पहली तिमाही में 113 प्रतिशत बढ़ी आय

Railway News: त्योहारी सीजन आते ही बढ़ी रेलवे की कमाई, पहली तिमाही में 113 प्रतिशत बढ़ी आयRailway News: Railway earnings increased as soon as the festive season came, 113 percent increased income in the first quarter

author-image
Bansal News
Railway News: त्योहारी सीजन आते ही बढ़ी रेलवे की कमाई, पहली तिमाही में 113 प्रतिशत बढ़ी आय

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों में ढील और त्योहारी मौसम शुरू होने के साथ 2021-22 की दूसरी तिमाही के दौरान रेलवे ने यात्री अनुभाग से आय में पहली तिमाही की तुलना में 113 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। एक आरटीआई प्रश्न के जवाब में यह जानकारी सामने आई। पिछले साल अधिकतर समय रेलवे की नियमित सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित होने के दौरान यात्री किराये से रेलवे की कमाई बहुत कम रही। अब तक रेलवे ने 96 प्रतिशत ट्रेन सेवाओं को बहाल कर दिया है जो कोविड से पहले तक संचालित थीं। इस समय रेलवे विशेष ट्रेनें चला रही है और नियमित सेवाएं अभी पूरी तरह शुरू नहीं हुई हैं।

Advertisment

मध्य प्रदेश के रहने वाले चंद्रशेखर गौर द्वारा सूचना के अधिकार कानून के तहत पूछे गये प्रश्न के जवाब में रेलवे ने कहा कि पहली तिमाही में यात्री किराये से रेलवे ने 4921.11 करोड़ रुपये की आय अर्जित की, वहीं दूसरी तिमाही में आय 10,513.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में ढील के बाद से रेलवे केवल विशेष ट्रेनें चला रहा है। पहले लंबी दूरी की ट्रेनें चलाई गईं और अब कम दूरी की यात्री ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।

Tatkal Ticket tatkal ticket rule services railway seat availability raiwayindia reservation raiway news raiway railways rules railway ticket railway indian railway india railway enquiry railway pnr Indian platform ticket train ticket reservation train travel with platform ticket transfer reserved railway ticket travelling News Today Hindi News In Hindi Today MP Breaking News in Hindi live MP Breaking news hindi News Channel mp railway news MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi platform ticket rules Pradesh Breaking Hindi rail MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi mp hindi news mp breaking madhya pradesh Madhya IRCTC irme indian railways reservation rules indian railways middle berth rule Indian Railways latest News indian railways inquiry Indian Railways indian railways indian railways career Indian Railways indian railway india indian Breaking News Hindi breaking bhopal railway bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें