Advertisment

Railway First Woman Chairman: जया वर्मा सिन्हा बनेंगी रेलवे बोर्ड की पहली महिला चेयरमैन, इस दिन लेंगी शपथ

जया वर्मा सिन्हा रेलवे बोर्ड की चेयरमैन बनाई गई हैं, फिलहाल वे रेलवे बोर्ड में परिचालन और व्यवसाय विकास की सदस्य हैं।

author-image
Bansal news
Railway First Woman Chairman: जया वर्मा सिन्हा बनेंगी रेलवे बोर्ड की पहली महिला चेयरमैन, इस दिन लेंगी शपथ

Railway First Woman Chairman: नयी दिल्ली| जया वर्मा सिन्हा रेलवे बोर्ड की चेयरमैन बनाई गई हैं। इस पद पर बैठने वाली वे पहली महिला होंगी। वे अनिल कुमार लाहोटी की जगह लेंगी और 1 सितंबर, 2023 को पदभार ग्रहण करेंगी। फिलहाल वे रेलवे बोर्ड में परिचालन और व्यवसाय विकास की सदस्य हैं।

Advertisment

जया वर्मा सिन्हा रेलवे बोर्ड की चेयरमैन बनी

सरकार ने बृहस्पतिवार को जया वर्मा सिन्हा को रेलवे बोर्ड की पहली महिला सीईओ एवं अध्यक्ष नियुक्त किया। वह अनिल कुमार लाहोटी की जगह लेंगी। रेलवे बोर्ड, राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर के लिए निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था है। जया वर्मा ने रेलवे बोर्ड की सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास) के रूप में हाल में ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना के बाद जटिल सिग्नल प्रणाली के बारे में मीडिया को बताया था।

ओडिशा ट्रैन हादसे में 300 लोगों की हुई थी मौत

इस हादसे में लगभग 300 लोगों की मौत हो गई थी। एक आदेश में कहा गया है, ‘‘कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने जया वर्मा सिन्हा, सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास), को रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।’’

1 सितंबर, 2023 को पदभार ग्रहण करेंगी- जया वर्मा

वह एक सितंबर या उसके बाद कार्यभार संभालेंगी और उनका कार्यकाल 31 अगस्त, 2024 तक होगा। सिन्हा एक अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने वाली हैं, लेकिन उनका कार्यकाल समाप्त होने पर इसे पुन: बढ़ाया जाएगा।

Advertisment

ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग में रेलवे सलाहकार के रूप में भी काम किया है

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र सिन्हा 1988 में भारतीय रेलवे यातायात सेवा में शामिल हुईं और उत्तर रेलवे, दक्षिण-पूर्व रेलवे और पूर्वी रेलवे में काम किया। उन्होंने चार वर्षों तक बांग्लादेश के ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग में रेलवे सलाहकार के रूप में भी काम किया। बांग्लादेश में उनके कार्यकाल के दौरान ही कोलकाता से ढाका तक चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस का उद्घाटन किया गया था।

ये भी पढ़ें:

RakshaBandhan: आईटीबीपी के जवानों ने सीमावर्ती गांवों के नागरिकों के साथ मनाया रक्षाबंधन

उत्तरी मेसिडोनिया के विदेश मंत्री 3 दिवसीय दौरे पर आए भारत, उपराष्ट्रपति से की भेंट

Advertisment

America: टेलीफोन प्रोवाइडर, बीमा कंपनियों से धोखाधड़ी के मामले में एक भारतीय नागरिक दोषी करार, जाने पूरी खबर

Jammu And Kashmir Election: केंद्र ने न्यायालय से कहा- जम्मू-कश्मीर में किसी भी समय हो सकते हैं चुनाव, फैसला निर्वाचन आयोग लेगा

America: टेलीफोन प्रोवाइडर, बीमा कंपनियों से धोखाधड़ी के मामले में एक भारतीय नागरिक दोषी करार, जाने पूरी खबर

Advertisment

Railway Board, Jaya Verma, Maitri Express, Railway First Woman Chairman

economy Jaya Verma Maitri Express Railway First Woman Chairman"/>
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें