Advertisment

Bhopal में WCRMS का प्रदर्शन: 9 घंटे से ज्यादा काम के दबाव का विरोध, मोबाइल से निकाली CUG सिम

Railway Employees Protest Bhopal: 9 घंटे से ज्यादा काम के दबाव का विरोध, मोबाइल से निकाली CUG सिम Railway Employees Protest WCRMS Bhopal Hindi News bps

author-image
BP Shrivastava
Railway Employees Protest Bhopal

Railway Employees Protest Bhopal

हाइलाइट्स

  • काम के दबाव को लेकर रेलवे कर्मियों का प्रदर्शन
  • WCRMS के बैनर तले विरोध प्रदर्शन
  • भोपाल DRM ऑफिस में CUG सिम की अर्थी निकाली
Advertisment

Railway Employees Protest Bhopal: भोपाल में रेलवे कर्मचारियों ने सीयूजी सिम को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (WCRMS) के बैनर तले भोपाल मंडल के रनिंग स्टाफ ने रेलवे बोर्ड और जोनल रेलवे की कथित तानाशाही के खिलाफ सांकेतिक विरोध जताया। इस दौरान कर्मचारियों ने विभाग द्वारा दिए गए सीयूजी सिम को जेब में रखकर प्रतीकात्मक रूप से उसका उपयोग बंद कर दिया और अंतिम दिन डीआरएम ऑफिस (DRM Office) के बाहर सिम की अर्थी निकाल कर प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई।

[caption id="attachment_852660" align="alignnone" width="823"]publive-image भोपाल डीआरएम ऑफिस में प्रदर्शन करते रेलवे कर्मचारी।[/caption]

रेलवे प्रशासन पर उदासीनता का लगाया आरोप

प्रदर्शन का नेतृत्व मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा ने किया। मुख्य शाखा सचिव अनिरुद्ध सोनी ने बताया कि रनिंग स्टाफ लंबे समय से प्रताड़ना झेल रहा है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद भी रेलवे प्रशासन का रवैया उदासीन बना हुआ है। कर्मचारियों की शिकायतें न केवल अनसुनी की जा रही हैं, बल्कि उनकी परेशानियों में निरंतर बढ़ती ही जा रही हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही रनिंग स्टाफ की मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो संघ के नेतृत्व में कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Advertisment

कर्मचारियों ने नहीं मिल रहे बुनियादी हक

भोपाल मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि "रेलवे कर्मचारी देश की जीवनरेखा को अपने खून-पसीने से चला रहे हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर उन्हें केवल निराशा किया जा रहा है। हजारों करोड़ के मुनाफे के बावजूद कर्मचारियों को बुनियादी हक नहीं मिल पा रहे हैं।"

ये भी पढ़ें:  MP CBI Raid: रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के घर पर छापा, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप

कर्मचारियों की प्रमुख समस्याएं एवं मांगें

  • आउट स्टेशन पर 72 घंटे तक जबरन रोका जाना और बिना बुनियादी सुविधाओं के रेस्ट रूम में रुकवाना।
  • मनमर्जी से रनिंग लिंक और वीकली रेस्ट में बदलाव करना।
  • सीवीवीआरएस और मोबाइल कॉल डिटेल के पुराने डाटा के आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई।
  • छुट्टियों और साप्ताहिक अवकाश में मनमानी रोक।
  • पदोन्नति और खाली पदों पर भर्ती में देरी।
  • कर्मचारियों को केवल सिम देना, लेकिन मोबाइल सेट न देना।
  • 9 घंटे से अधिक ड्यूटी लेने का दबाव।
Advertisment

Railway Employee CBI Raid: बेटे की शादी में खूब उड़ाया पैसा, ऐसे हुआ रिटायर्ड लोको पायलट की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

Railway Employee CBI Raid Update

Railway Employee CBI Raid Update: भारतीय रेलवे (WCR) में लोको पायलट रहे अशोक शर्मा के यहां CBI (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) रेड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में पाया गया कि अशोक शर्मा ने अपने बेटे की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया। साथ ही CBI को शुरुआती इन्वेटीगेशन में अशोक शर्मा के पास आय से 63.85 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

WCRMS protest Railway running staff agitation Railway Employees Protest Bhopal Railway employees agitation Railway administration protest CUG SIM funeral protest Bhopal Railway Union news
Advertisment
चैनल से जुड़ें