Raigarh News: CM विष्‍णुदेव साय ने खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर मॉइश्‍चर मीटर से जांची धान की सेहत, दिए ये निर्देश

Raigarh News: CM विष्‍णुदेव साय ने खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर मॉइश्‍चर मीटर से जांची धान की सेहत, दिए ये निर्देश

Raigarh News: CM विष्‍णुदेव साय ने खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर मॉइश्‍चर मीटर से जांची धान की सेहत, दिए ये निर्देश

   हाइलाइट्स

दो दिन और खरीदी जाएगी धान की खरीदी
सीएम ने कहा- किसानों को अंतर की राशि जल्‍द मिलेगी
गुरुकुल में अतिथिशाला का किया शिलान्‍यास

रायगढ़। Raigarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय 2 फरवरी 2024 को पुसौर हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से कार द्वारा तुरंगा वैदिक महासम्मेलन में शामिल हुए।

इसके पहले उन्‍होंने पुसौर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएम साय ने किसानों से चर्चा भी की।

वहीं खरीदी केंद्र पर (Raigarh News) धान का तौल कराया और मॉइश्‍चर मीटर से धान की नमी की भी जांच की।

वहीं किसानों की सुविधा का ध्‍यान रखते हुए खरीदी करने के निर्देश दिए।

पुसौर (Raigarh News) धान खरीदी केंद्र पहुंचे किसानों से सीएम ने चर्चा की। वहीं किसानों से खरीदी केंद्रों पर क्‍या परेशानी हो रही है, इस बारे में जानकारी ली।

हालांकि किसानों ने इस दौरान धान खरीदी की तारीख बढ़ाने पर सीएम साय का आभार माना। वहीं सीएम साय ने किसानों से कहा कि उन्‍हें जल्‍द ही अंतर की राशि भी दे दी जाएगी।

संबंधित खबर: CG Bastar News: माओवाद की समस्या के बावजूद नक्सल प्रभावी इलाकों में फोर्स की कमी

   धान की जांची सेहत

धान खरीदी केंद्रों पर आने वाली (Raigarh News) धान की क्‍वालिटी की जांच के लिए खरीदी केंद्रों पर मॉइश्‍चर मीटर की सुविधा है।

जहां जो भी किसान अपनी धान लेकर केंद्रों पर पहुंचता है, उनकी धान की सेहत मॉइश्‍चर मशीन से जांच के बाद नियत माप के अनुरूप होने पर ही उसे खरीदा जाता है।

वहीं सीएम ने सामने रहकर धान का तौल कराया और मॉइश्‍चर मीटर से धान की नमी मापकर सेहत जांची।

publive-image

   किसानों के लिए लिया ये निर्णय

छत्‍तीसगढ़ में सीएम विष्‍णुदेव साय ने किसानों की मांग पर (Raigarh News) धान खरीदी की तारीख बढ़ा दी है।

राज्‍य सरकार ने किसानों से समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदी की तारीख 31 जनवरी 2024 से बढ़ाकर 4 फरवरी 2024 कर दी है।

4 फरवरी नजदीक होने पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने अवकाश के दिन भी किसानों से (Raigarh News) धान की खरीदी करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि किसानों को खरीदी केंद्रों पर कोई परेशानी न हो। किसानों से तय नि‍यम के अनुरूप ही धान की खरीदी की जाए।

संबंधित खबर:Top Hindi News Today: उज्जैन में बीजेपी नेता और उनकी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपियों के घर तोड़े, ज्ञानवापी में पूजा-पाठ जारी रहेगी

   वैदिक महासम्‍मेलन में शामिल हुए सीएम

रायगढ़ के तुरंगा स्थित आर्ष गुरुकुल में शुक्रवार को स्‍वामी दयानंद सरस्‍वती की 200वीं जयंती के मौके पर अखिल भारतीय वैदिक महा सम्‍मेलन हुआ।

उक्‍त महा (Raigarh News) सम्‍मेलन में सीएम विष्‍णुदेव साय भी शामिल हुए।

बता दें कि इस गुरुकुल में वेदोक्‍त पद्धति यानी वैदिक काल पद्धति से शिक्षा दी जा रही है। गुरुकुल की स्‍थापना 1992 में की गई थी।

   अतिथिशाला का किया शिलान्‍यास

महासम्‍मेलन में पहुंचे (Raigarh News) सीएम साय ने गुरुकुल में तीन कमरों के अतिथिशाला का शिलान्‍यास किया। वहीं सीएम का पुष्‍प वर्षा कर स्‍वागत किया गया।

वहीं गुरुकुल के राकेश आचार्य ने बताया कि यहां प्रतिदिन वेदों का पठन-पाठन किया जाता है, मंत्रोचार कर हवन-पूजन भी होता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article