Advertisment

Raigarh Nagariya Nikay Result: चाय बेचने वाले जीववर्धन चौहान बने रायगढ़ के महापौर, बोले- ‘चाय वाला था, चाय वाला रहूंगा’

Raigarh Nagariya Nikay Election Result: रायगढ़ नगर निगम में महापौर की कुर्सी पर अब एक चायवाले बैठेंगे। छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव की चर्चित सीट रायगढ़ में बीजेपी के जीववर्धन चौहान जीते हैं।

author-image
Shashank Kumar
Raigarh Nagariya Nikay Election Result

Raigarh Nagariya Nikay Election Result: रायगढ़ नगर निगम में महापौर की कुर्सी पर अब एक चायवाले बैठेंगे। छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव की चर्चित सीट रायगढ़ में बीजेपी के जीववर्धन चौहान जीते हैं। वे जीत के बाद भी लोगों को अपनी दुकान में चाय पिला रहे हैं। जीववर्धन ने सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी चायवाला था और अब भी चायवाला रहकर हमेशा लोगों के बीच में रहूंगा।

Advertisment

चाय की दुकान में ही समस्याएं सुनेंगे जीववर्धन चौहान

रायगढ़ नगर निगम में जीत हासिल करने वाले बीजेपी कैंडिडेट जीवर्धन चौहान का कहना है कि वे चाय की दुकान में रहकर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं पहले भी चाय वाला था, अब भी चाय वाला रहकर लोगों की सेवा करूंगा। मैं दुकान में रहकर ही लोगों की समस्याओं को सुनूंगा और उनका समाधान करूंगा। रायगढ़ में मूलभूत सुविधाओं की कोई कमी नहीं होने दूंगा।"  

रायगढ़ नगर निगम में क्यों जीती बीजेपी ?

रायगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने एक साधारण और जमीनी नेता को टिकट दिया था। जनता के बीच उनका प्रभाव और बढ़ गया। बीजेपी के महापौर प्रत्याशी जीववर्धन से स्थानीय लोग भावनात्मक रूप से जुड़े, क्योंकि वो एक साधारण चायवाले हैं। वहीं, कांग्रेस की जानकी काटजू, जो 2020 में रायगढ़ की पहली महिला महापौर बनी थीं, इस बार हार का सामना करना पड़ा।

जीवर्धन की दुकान में सीएम साय ने भी बनाई थी चाय

CM SAI Raigarh Nagariya Nikay

निकाय चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जीववर्धन की दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने चाय बनाकर लोगों को पिलाई थी। सीएम साय से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी चाय बनाने जीववर्धन की दुकान पर पहुंचे थे।

Advertisment

34 हजार से अधिक वोटों से जीते

रायगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं, और इस बार बीजेपी ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। बीजेपी के महापौर प्रत्याशी जीववर्धन सिंह चौहान ने कांग्रेस की जानकी काटजू को 34,365 वोटों के भारी अंतर से हराया है।

जीववर्धन सिंह, जो शहर में चाय की दुकान चलाते हैं, ने यह जीत अपनी सादगी और जमीनी स्तर के जुड़ाव के बल पर हासिल की। उन्हें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का भरपूर समर्थन मिला था।  

किसे मिला कितना वोट?

रायगढ़ नगर निगम में 69.68% मतदान हुआ था, जो लोगों के जोश और उत्साह को दर्शाता है। जीववर्धन सिंह को कुल 56,311 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की जानकी काटजू को 21,946 वोट ही मिल सके। नोटा (None of the Above) को 954 वोट मिले। इस जीत के साथ बीजेपी ने रायगढ़ नगर निगम पर कब्जा कर लिया है।  

Advertisment

ये भी पढ़ें:  Raigarh Nagariya Nikay Election Result Live: रायगढ़ में BJP के चायवाले उम्मीदवार जीववर्धन सिंह बने मेयर, कांग्रेस की हार

48 में से 33 वार्ड पर बीजेपी की जीत

वार्डवार नतीजों में भी बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल 48 वार्डों में से बीजेपी ने 33 वार्ड जीते, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 12 वार्डों में सफलता मिली। बसपा ने एक वार्ड और निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो वार्ड जीते। 

रायगढ़ नगर निगम चुनाव में बीजेपी की जीत ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। यह जीत न केवल महापौर पद के लिए है, बल्कि यह राज्य की राजनीति में बीजेपी की बढ़ती ताकत को भी दर्शाता है। 

Advertisment

ये भी पढ़ें: Korba Nagariya Nikay Election Result: बीजेपी की संजू राजपूत ने जीती महापौर की कुर्सी, कांग्रेस को मिली करारी हार

raigarh nikay chunav result Raigarh Election Nagariya Nikay Election Result Local Body Elections Jivardhan Chauhan chhattisgarh politics chai wala raigarh nikay chunav result BJP wins bjp mayor candidate jivardhan wins
Advertisment
चैनल से जुड़ें