Advertisment

Raigarh Nagariya Nikay Election Result Live: रायगढ़ में BJP के चायवाले उम्मीदवार जीववर्धन सिंह बने मेयर, कांग्रेस की हार

Raigarh Nagariya Nikay Election Result Live: रायगढ़ नगर निगम चुनाव इस बार बीजेपी के 'चायवाले' उम्मीदवार जीववर्धन सिंह चौहान और कांग्रेस की जानकी काटजू के बीच रोचक मुकाबले के लिए चर्चा में है।

author-image
Shashank Kumar
Raigarh Nagariya Nikay Election Result Live

Raigarh Nagariya Nikay Election Result Live: रायगढ़ नगर निगम चुनाव इस बार बीजेपी के 'चायवाले' उम्मीदवार जीववर्धन सिंह चौहान और कांग्रेस की जानकी काटजू के बीच रोचक मुकाबले के लिए चर्चा में है। रायगढ़ नगर निगम सीट पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। भाजपा प्रत्याशी जीववर्धन सिंह चौहान ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है।

Advertisment

जीववर्धन सिंह चौहान शहर में चाय की दुकान चलाते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सीएम साय उनकी दुकान पर आये थे। सीएम ने यहां अपने हाथों से चाय बनाई। जीववर्धन सिंह ने चुनाव में कांग्रेस की जानकी काटजू को हराया है। राज्य के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने यहां अपना पूरा प्रयास किया था। इस सीट पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी।

जीववर्धन सिंह चौहान 56311 वोटों से विजयी हुए हैं। जीववर्धन सिंह ने चुनाव में कांग्रेस की जानकी काटजू को हराया है। रायगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी को 21946 वोट मिले। यहां नोटा को 954 वोट मिले।

लाइव अपडेट्स

02: 05 PM: बीजेपी उम्मीदवार जीवर्धन सिंह अपना चुनाव जीत गए हैं।

Raigarh Nagariya Nikay Election Result Live

12: 35 PM: पोस्टल बैलेट में बीजेपी को 20 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी जानकी काटजू को 8 वोट। निर्दलीय प्रत्याशी जेठूराम मनहर को 2 वोट मिले हैं।
12:20 PM: रायगढ़ के 34 वार्डों में बीजेपी की जीत। 34 वार्डों में बीजेपी की जीत, 12 वार्डों में कांग्रेस जीती, 1 वार्ड में निर्दलीय की जीत, 1 सीट बसपा को मिली
11:36 AM: 33 नंबर वार्ड से बसपा के प्रत्याशी अमरनाथ रात्रे 328 वोट से जीते। भाजपा प्रत्याशी अनिता सारथी को 687 वोट मिले थे और कांग्रेस प्रत्याशी दुर्गा सोनी को 56 वोट मिले।
11:30 AM: रायगढ़ के बीजेपी के महापौर प्रत्याशी ने लगभग 30 हजार वोटो से आगे चल रहे हैं। बीजेपी ने एक चाय वाले को अपना प्रत्याशी बनाया था।
11:10 AM: रायगढ़ में बीजेपी को बड़ी बढ़त
10:55 AM: बीजेपी उम्मीदवार मेयर के चुनाव में बड़ी बढ़त की तरफ, कांग्रेस उम्मीदवार बहुत पीछे।
10: 30 AM: लैलूंगा नगरपंचायत में बीजेपी कपील सिंघानिया आगे, पुसौर नगरपंचायत में भाजपा प्रत्याशी आगे। किरोड़ीमल नगर पंचायत से कांग्रेस प्रत्याशी आगे।
10:20 AM: धरमजयगढ़ नगरपंचायत में बीजेपी प्रत्याशी अनिल सरकार आगे, घरघोड़ा नगरपंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी सिल्लू चौधरी आगे।
10:10 AM: रायगढ़ से बीजेपी के महापौर प्रत्याशी आगे
9: 55 AM: जशपुर के कुनकुरी से विनय सिंह ने नगर पंचायत में लहराया कांग्रेस का परचम 77 वोटों से जीते विनय सिंह।
9:36 AM: बीजेपी के मेयर उम्मीदवार जीववर्धन सिंह चौहान को शुरुआती बढ़त
9: 30 AM: दो वार्डों में बीजेपी को शुरुआती बढ़त
9:10 AM: वोटों की गिनती शुरू हो गई है। काउंटिंग स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

Advertisment

रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के आंकड़े 

  • रायगढ़ नगर निगम: 65.53%  
  • खरसिया नगर पालिका: 83.13%  
  • पुसौर नगर पंचायत: 84.93%  
  • किरोड़ीमल नगर: 68.51%  
  • घरघोड़ा नगर पंचायत: 83.70%  
  • धरमजयगढ़ नगर पंचायत: 80.85%  
  • लैलूंगा नगर पंचायत: 84.29%  

बीजेपी के जीववर्धन vs कांग्रेस की जानकी 

मतगणना जारी है, और शुरुआती रुझानों के मुताबिक, बीजेपी को लीड मिल रही है। यह चुनाव राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के लिए भी अहम है, क्योंकि उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। 

बीजेपी ने जीववर्धन सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया है, जो एक चायवाले से राजनीति में आए हैं और वर्तमान में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री हैं। उन्हें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का भरपूर समर्थन मिला है।  

Advertisment

वहीं, कांग्रेस ने जानकी काटजू को उम्मीदवार बनाया है, जो 2020 में रायगढ़ नगर निगम की पहली महिला महापौर बनी थीं। उन्हें कांग्रेस की जमीनी नेता माना जाता है।  

सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं, और केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। इस बार ईवीएम मशीनों के इस्तेमाल के कारण परिणाम जल्दी घोषित होने की उम्मीद है।  

ये भी पढ़ें: Chirmiri Nagariya Nikay Election Result Live: कौन होगा चिरमिरी का महापौर? BJP से रामू रोहरा और 7 निर्दलीय प्रत्याशी

Advertisment

रायगढ़ नगर निगम की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि 

रायगढ़ नगर निगम में 2004 से अब तक बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने महापौर पद संभाला है। जानकी काटजू ने 2020 में कांग्रेस के लिए यह सीट जीती थी।  

क्या है दांव पर? 

रायगढ़ नगर निगम में 69.68% मतदान हुआ है। यह चुनाव न केवल महापौर पद के लिए है, बल्कि यह राज्य की राजनीति में बीजेपी और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा का युद्ध भी है। 

ये भी पढ़ें: Dhamtari Nagariya Nikay Election Result Live: धमतरी में किसकी बनेगी सरकार? वोटों की हो गई है गिनती शुरू

Advertisment

Raigarh Nagar Nigam Election Result Raigarh Mayor Election 2025 Raigarh Election Live Updates Jivvardhan Singh Chauhan Raigarh Janki Katju Raigarh Chhattisgarh Local Body Election Results BJP vs Congress Raigarh
Advertisment
चैनल से जुड़ें