Advertisment

रायगढ़ नगर निगम सभापति चुनाव: बीजेपी में कई दावेदार, बहुत नहीं होने के बाद भी प्रत्‍याशी उतारेगी कांग्रेस

Raigarh Chairman Election: छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम का प्रथम सम्मेलन सोमवार को होना हैं। इस सम्मेलन में सभापति का चुनाव होगा। सभापति पद के लिए 25 मतों की आवश्यकता है। नगर निगम के 48 वार्डों में भाजपा ने 33 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है, जबकि कांग्रेस को 12 सीटों पर सफलता मिली है।

author-image
Sanjeet Kumar
Raigarh Chairman Election

Raigarh Chairman Election

Raigarh Chairman Election: छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम का प्रथम सम्मेलन सोमवार को होना हैं। इस सम्मेलन में सभापति का चुनाव होगा। सभापति पद के लिए 25 मतों की आवश्यकता है। नगर निगम के 48 वार्डों में भाजपा ने 33 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है, जबकि कांग्रेस (Raigarh Chairman Election) को 12 सीटों पर सफलता मिली है।

Advertisment

भाजपा के पास बहुमत होने के कारण सभापति (Raigarh Chairman Election) पद के लिए आधा दर्जन से अधिक दावेदार हैं। प्रमुख दावेदारों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी, पूर्व सभापति सुरेश गोयल, पार्षद अशोक यादव, डिग्रीलाल साहू और पंकज कंकरवाल शामिल हैं। दावेदारों की लंबी सूची के कारण भाजपा में आपसी सहमति बनाना चुनौतीपूर्ण हो रहा है। हालांकि, भाजपा ने कहा है कि प्रदेश स्तर पर आम सहमति से सर्वमान्य प्रत्याशी का चयन किया जाएगा।

कांग्रेस भी मैदान में उतारेगी अपना प्रत्‍याशी

कांग्रेस के पास 12 पार्षद हैं, जो बहुमत से काफी दूर है। बावजूद इसके, कांग्रेस (Raigarh Chairman Election) सभापति पद के लिए अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। कांग्रेस को बसपा के एक पार्षद और दो निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस ने वॉकओवर देने से इनकार कर दिया है और चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Gold Rate Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम भी लुढ़के, जानिए कितनी कम हुई गोल्ड की कीमत

Advertisment

मतदान प्रक्रिया में रोचक मोड़

भाजपा के पास बहुमत होने के कारण सभापति (Raigarh Chairman Election) पद पर उसके प्रत्याशी के जीतने की संभावना अधिक है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़े जाने के कारण मतदान प्रक्रिया में रोचक मोड़ आ सकता है। नगर निगम के प्रथम सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभापति चुनाव के लिए सभी पार्षदों को आमंत्रित किया गया है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: सुकमा में ACB-EOW की रेड: सहायक आयुक्‍त और डीएफओ के ठिकानों पर ACB और EOW का छापा, दस्‍तावेजों की जांच जारी

bjp-congress Raigarh Municipal Corporation raigarh Chairman Election
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें