Advertisment

Raigarh First Mayor Resignation: रायगढ़ के पहले महापौर का कांग्रेस से इस्तीफा, जानें जेठूराम मनहर ने क्या वजह बताई

Raigarh first Mayor resigns: रायगढ़ के पहले महापौर का कांग्रेस से इस्तीफा, जानें जेठूराम मनहर ने क्या वजह बताई

author-image
BP Shrivastava
Raigarh first Mayor resigns

Raigarh first Mayor Resignation: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता जेठूराम मनहर ने सोमवार, 7 अक्टूबर को कांग्रेस की से इस्तीफा दे दिया है। रायगढ़ के पहले मेयर जेठूराम ने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज और रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला को भेजा दिया (Raigarh first Mayor Resignation) है।

Advertisment

जेठूराम मनहर 2005 में बने थे महापौर

आपको बता दें, जेठूराम मनहर रायगढ़ नगर निगम के पहले मेयर रहे हैं, जिन्होंने 2005 में बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्होंने वार्ड क्रमांक 3 और वार्ड क्रमांक 12 से पार्षद का चुनाव लड़ा था, जिसमें जेठूराम को दोनों बार जीत हासिल हुई थी। पहली बार वे निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में चुनाव जीतकर पार्षद बने (Raigarh first Mayor Resignation) थे।

publive-image

इस्तीफे की वजह 

जेठूराम मनहर ने कहा कि वे कई महीनों से कांग्रेस में असहज महसूस कर रहे थे। इसी वजह से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया। उन्होंने इस्तीफे का कोई खास कारण नहीं बताया, लेकिन अगर किसी राजनीतिक पार्टी से अच्छा प्रस्ताव आया और शहर के विकास के लिए फायदेमंद रहा, तो वे इस पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा शहर के विकास को प्राथमिकता देते (Raigarh first Mayor Resignation) हैं।

ये भी पढ़ें: CG News: दुर्ग सेंट्रल जेल में बंद आरोपी से बदमाश ले रहे रंगदारी, 8 लाख की वसूली, FIR

Advertisment

जेठूराम का ऐसा रहा राजनीतिक सफर

जेठूराम मनहर 1994-95 में वार्ड नंबर 3 से और 2000-2001 में वार्ड नंबर 12 से पार्षद बने थे। 2004-05 में वे रायगढ़ नगर निगम के पहले महापौर बने। 2009-2010 और 2014-2015 में महापौर के चुनाव में हार गए। 2018-19 में उन्हें विधानसभा सारंगढ़, चंद्रपुर का प्रभारी और बूथ प्रबंधक बनाया गया।

इसके बाद 2019-20 में उन्हें रायगढ़ लोकसभा जिला जशपुर चुनाव का प्रभारी बनाया गया। 2022-23 में उन्हें विधानसभा चंद्रपुर, जांजगीर चांपा, अकलतरा के प्रभारी बूथ प्रबंधक की जिम्मेदारी दी (Raigarh first Mayor Resignation) गई।

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: दुर्ग में बस्ती वालों ने गुंडे को पीट-पीटकर मार डाला, शराब पिलाकर तलवार-डंडों से किया हमला

Advertisment
सीजी न्यूज रायगढ़ के पूर्व महापौर जेठूराम मनहर राजगढ़ न्यूज राजगढ़ के पहले मेयर का इस्तीफा जेठूराम मनहर कांग्रेस Resignation of the first mayor of Rajgarh Rajgarh News Jethuram Manhar former mayor of Raigarh Jethuram Manhar Congress CG news
Advertisment
चैनल से जुड़ें