Advertisment

Raigarh Bus Accident: खोपोली बस हादसे में अब तक 13 यात्रियों ने तोड़ा दम ! 700 फीट गहरी खाई में गिरी थी कार

आज शनिवार को रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस के अनियंत्रित होकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया । जिसकी चपेट में आने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं पर 25 से अधिक लोग घायल हो गए।

author-image
Bansal News
Raigarh Bus Accident: खोपोली बस हादसे में अब तक 13 यात्रियों ने तोड़ा दम ! 700 फीट गहरी खाई में गिरी थी कार

महाराष्ट्र।Raigarh Bus Accident आज शनिवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में हुए बस हादसे में अब तक 13 यात्रियों ने दम तोड़ दिया है तो वहीं हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि, मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।  हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हुए थे वहीं पर  बचाव अभियान जारी है।

Advertisment

पुणे से मुंबई जा रही थी बस

यहां पर हादसे को लेकर बताते चले तो,  निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी, जब वह पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शिंगरोबा मंदिर के पास खाई में गिर गई। जिस बस में करीब 40 यात्री सवार थे। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया जा रहा है।

 कार्यक्रम से लौट रहे थे गोरेगांव के यात्री
पुलिस के मुताबिक हादसे की खबर मिलते ही बोर घाट पुलिस, खोपोली पुलिस और स्थानीय लोग मदद के लिए आए। सभी घायलों को इलाज के लिए खोपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं बस में सवार यात्री गोरेगांव क्षेत्र के एक संगठन के थे, सभी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुणे गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे।
Advertisment
mumbai-general Maharashtra News maharashtra bus accident bus fell into a ditch bus accident in maharashtra
Advertisment
चैनल से जुड़ें