Greta Thunberg Case: दिशा की गिरफ्तारी पर बोले राहुल : "भारत खामोश नहीं होने वाला"

Greta Thunberg Case: दिशा की गिरफ्तारी पर बोले राहुल : “भारत खामोश नहीं होने वाला”

नई दिल्ली। (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान आंदोलन से जुड़ी ‘टूलकिट’ सोशल मीडिया ( Greta Thunberg Case) पर साझा करने के मामले में पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर आज सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भारत खामोश नहीं होने वाला है। उन्होंने दिशा की गिरफ्तारी से जुड़ी खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘बोल कि लब आज़ाद हैं तेरे, बोल कि सच ज़िंदा है अब तक! वो डरे हैं, देश नहीं!’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘भारत खाामोश नहीं होने वाला है।’’

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी इसी मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट ( Greta Thunberg Case) किया, ‘‘डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से।’’ उल्लेखनीय है कि किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी ‘टूलकिट’ सोशल मीडिया पर साझा करने में संलिप्तता के आरोप में दिशा रवि को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि दिशा रवि (22) को दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के दल ने शनिवार को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने आरोप लगाया कि भारत के खिलाफ वैमनस्य फैलाने के लिए रवि और अन्य ने खालिस्तान-समर्थक समूह ‘पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन’ के साथ साठगांठ की।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password