Advertisment

अचानक क्यों कैंसिल हुआ राहुल गांधी का सतना दौरा, राहुल की जगह अब ये नेता करेंगे सभा संबोधित!

Rahul Gandhi MP: अचानक क्यों कैंसिल हुआ राहुल गांधी का सतना दौरा, राहुल की जगह अब ये नेता करेंगे सभा संबोधित!

author-image
Preetam Manjhi
अचानक क्यों कैंसिल हुआ राहुल गांधी का सतना दौरा, राहुल की जगह अब ये नेता करेंगे सभा संबोधित!

हाइलाइट्स

  • राहुल गांधी का सतना दौरा कैंसिल
  • तबीयत खराब होने के चलते दौरा रद्द
  • अब दोपहर 2 बजे खड़गे आएंगे सतना
Advertisment

Rahul Gandhi MP: कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी का सतना दौरा कैंसिल हो गया है। स्वाथ्य ठीन न होने के कारण उनका (Rahul Gandhi MP) दौरा रद्द किया गया है। अब राहुल गांधी की जगह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सतना आ सकते हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1781948963081339213

उम्मीदवार सिध्दार्थ कुशवाहा के समर्थन में करने वाले थे सभा

राहुल गांधी के तय कार्यक्रम के मुताबिक, सतना में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू के समर्थन में आज राहुल आम सभा लेने वाले थे।

इससे पहले उन्होंने 8 अप्रैल को मंडला और शहडोल में भी चुनावी सभाएं ली थीं। बता दें कि सतना में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

Advertisment

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे सभा को संबोधित

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1781947592949084432

राहुल गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से उनका सतना दौरा कैंसिल कर दिया गया है। अब उनकी जगह पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सतना आकर कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवार सिध्दार्थ कुशवाहा के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: गाइडलाइन जारी: BCA में प्रवेश के लिए मैथ्स अनिवार्यता खत्म, आर्ट्स स्टूडेंट भी ले सकेंगे दाखिला; LLB में ये बड़ा बदलाव

PCC चीफ जीतू पटवारी ने 'X' पर दी जानकारी

वहीं, PCC चीफ जीतू पटवारी ने जानकारी देते हुए 'X' पर पोस्ट में लिखा- जननायक आदरणीय राहुल गांधी अस्वस्थ होने की वजह से आज सतना नहीं आ पा रहे हैं।

Advertisment

ऐसी स्थिति में राहुल गांधी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी से सतना जाने के लिए अनुरोध किया है।

https://twitter.com/jitupatwari/status/1781936434573975642

मध्यप्रदेश की जनता के प्रति गहरा सम्मान भाव रखने वाले खड़गे जी ने तुरंत सतना में कांग्रेस के लोकप्रिय लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा जी के समर्थन में होने वाली सभा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर ली।

दोनों नेताओं की सहृदयता को प्रणाम। राहुल जी शीघ्र ही नए कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की जनता से रूबरू होंगे।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: राजस्थान के झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: बारातियों से भरी वैन में ट्रक ने मारी टक्कर, 9 दोस्तों की मौत

Advertisment
चैनल से जुड़ें