Advertisment

Rahul Gandhi Nyay Yatra: MP में 7 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा

Rahul Gandhi Nyay Yatra: MP में 7 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा। इन क्षेत्रों में कुल 54 विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

author-image
Bansal news
Rahul Gandhi Nyay Yatra: MP में 7 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा

Rahul Gandhi Nyay Yatra: कांग्रेस को भले ही विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा से आस लगाए है। MP में यह 7 दिनों में 9 जिलों  में आने वाले 7 लोकसभा क्षेत्रों से होती हुई गुजरेगी।

Advertisment

बता दें, कि इन लोकसभा क्षेत्रों में कुल 54 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। चुनाव परिणाम 2023 के हिसाब से देखें तो मुरैना, रतलाम और ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस मुकाबले में नजर आती है।

कांग्रेस ने यहां की 24 सीटों में से 11 सीटें जीती हैं, तो 1 सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डोडियार जीते हैं। बाकी 12 सीटें BJP के पास हैं।

जबकि  देवास, राजगढ़, गुना और उज्जैन लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस मुकाबले में नजर नहीं आती। यहां की 32 विधानसभा सीटों में से 24 सीटें BJP के पास हैं। कांग्रेस प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से केवल एक सीट छिंदवाड़ा जीत सकी थी।

Advertisment

संबंधित खबर :Maihar News: मां शारदा मंदिर में भक्त ने सिर चढ़ाने के लिए अपनी गर्दन पर चलाया चाकू, अस्पताल में इलाज जारी

MP में फरवरी के दूसरे पखवाड़े में प्रवेश करेगी न्याय यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Rahul Gandhi Nyay Yatra) मणिपुर से शुरू हो चुकी है, जो MP में फरवरी के दूसरे पखवाड़े में प्रवेश करेगी। इसके मार्ग में प्रदेश के 9 जिले मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर, गुना, आगर, राजगढ़, मालवा, उज्जैन, रतलाम और झाबुआ के अंतर्गत 7 लोकसभा क्षेत्र आएंगे।

प्रदेश कांग्रेस ने यह तय किया है, कि यात्रा के माध्यम से इन 7 लोकसभा क्षेत्रों में माहौल बनाया जाएगा। यात्रा निकालकर स्थानीय स्तर पर मतदाताओं से घर-घर संपर्क किया जाएगा।

Advertisment

संबंधित खबर :Gwalior News: हवाई मार्ग से अयोध्या से जुड़ा ग्वालियर, पहली फ्लाइट आज से, CM करेंगे शुभारंभ

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा का ने कहा

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा का कहना है, कि विधानसभा चुनाव परिणाम के हिसाब से ही देखें तो 10 सीटों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई। मुरैना, ग्वालियर और रतलाम लोकसभा क्षेत्रों में मुकाबला बराबरी का है।

यहां 11 सीटें हमने जीती। छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र की सभी सातों विधानसभा सीटें फिर कांग्रेस ने जीती हैं। प्रदेश भर में यात्राएं निकाली जाएंगी। राहुल गांधी की इस न्याय यात्रा को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसकी तैयारियों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बैठक कर जल्द ही अंतिम रूप देंगे।

Advertisment

यह भी पढ़ें:

Top Hindi News Today: CM के निर्देश के बाद बीज निगम के प्रोडक्शन असिस्टेंट संजीव कुमार तंतुवाय की सेवा समाप्त, MP में सात लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा

Aaj Ka Shubh Kaal – 16 Jan 2024 Panchang: पौष कृष्ण पक्ष माह की षष्ठी तिथि (मंगलवार) का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल 

16 Jan 2024  Rashifal: मंगलवार को मिथुन राशि वालों का भाग्य रहेगा प्रबल, क्या कहती है आपकी राशि

MP Sriramchandra Pathgaman Trust: बीस सालों का इंतजार खत्म, श्रीराम वनगमन पथ के विकास का आज चित्रकूट में खिंचेगा खाका

MP Crime News: भोपाल और रीवा में मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म, आरोपियों का पीड़िता से यह रिश्ता

hindi news MP news 7 lok sabha nyaya yatra rahul gandhi's nyaya yatra
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें