Advertisment

आज का मुद्दा: राहुल गांधी का 2018 वाला वादा! अब प्रियंका देंगी वचन की गारंटी?

साल 2018 चुनाव की ये तस्वीर आपको याद होगी। चुनाव से ऐन पहले राहुल गांधी ने किसान कर्ज माफी का एलान किया था...

author-image
Bansal News
आज का मुद्दा: राहुल गांधी का 2018 वाला वादा! अब प्रियंका देंगी वचन की गारंटी?

Aaj Ka Mudda: साल 2018 चुनाव की ये तस्वीर आपको याद होगी। चुनाव से ऐन पहले राहुल गांधी ने किसान कर्ज माफी का एलान किया था। अब 2023 के चुनाव में कांग्रेस इसे फिर दोहराने जा रही है, लेकिन इस बार राहुल की जगह होंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। प्रियंका का 12 जून को मध्यप्रदेश दौरा है। महाकौशल में वो महासभा करने जा रही हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने 2023 चुनाव को लेकर जो 5 वचन दिए हैं,  जनता के सामने प्रियंका उन वचनों की गारंटी देंगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें... Kawardha News: सीएम भूपेश बघेल ने 1 अरब 40 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया

कांग्रेस के वचनों में सबसे बड़ा वचन आधी आबादी यानी महिलाओं को लेकर है जिसमें नारी सम्मान योजना और 500 रुपये में गैस सिलेंडर शामिल है। ऐसे में प्रियंका का इन वचनों की गारंटी लेना, सीधे महिला वोटर्स को टारगेट करेगा। हालांकि, बीजेपी लाडली बहना योजना के जरिए आधी आबादी को साधने में पहले ही मास्टरस्ट्रोक खेल चुकी है जिसकी पहली किश्त 10 जून को महिलाओं को सीधे खाते में मिलने जा रही है। इधर, बीजेपी कांग्रेस की इस तैयारी को सिर्फ छलावा बताते हुए कह रही है कि पिछली बार की ही तरह ये भी महज चुनावी वादा है।

यह भी पढ़ें...  Raipur News: कड़ी मशक्कत के बाद अपार्टमेंट में लगी आग पर पाया काबू, यह आई परेशानी

Advertisment

महाकौशल दौरे के जरिए प्रियंका और कांग्रेस 2018 की ही तरह मैसेज देती दिखेगी और आधी आबादी को साधकर जीत की नींव मजबूत करना चाहेगी, लेकिन बीजेपी के मजबूत किले के सामने ये नींव कितनी टिक पाएगी। ये देखने वाली बात होगी।

राहुल गांधी आज का मुद्दा mp elections 2023 AAJ KA MUDDA प्रियंका
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें