Advertisment

Rahul Gandhi Golden Temple: गांधी जयंती पर राहुल गांधी ने किए स्वर्ण मंदिर के दर्शन, दी सेवाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को यहां स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने श्रद्धालुओं को जल प्रदान करके और उनके कटोरे साफ करके 'सेवा’ दीं।

author-image
Bansal News
Rahul Gandhi Golden Temple: गांधी जयंती पर राहुल गांधी ने किए स्वर्ण मंदिर के दर्शन, दी सेवाएं

अमृतसर। Rahul Gandhi Golden Temple  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को यहां स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने श्रद्धालुओं को जल प्रदान करके और उनके कटोरे साफ करके 'सेवा’ दीं। गांधी ने सिर को नीले रंग के कपड़े से ढककर स्वर्ण मंदिर के गर्भगृह में मत्था टेका। प्रार्थना के बाद वह अकाल तख्त पहुंचे और श्रद्धालुओं द्वारा उपयोग किये गये पानी के कटोरे साफ करके सेवा दीं।

Advertisment

पालकी सेवा में हुए शामिल

मंदिर में कुछ समय ठहरने के बाद वह एक स्थानीय होटल में गए और रात करीब आठ बजे लौटकर 'छबील' में 'सेवा' दी, जहां उन्होंने श्रद्धालुओं को पानी प्रदान किया। कई श्रद्धालुओं को अपने मोबाइल फोन पर गांधी की तस्वीरें खींचते और वीडियो बनाते देखा गया। एक महिला श्रद्धालु ने गांधी से हाथ मिलाया।

https://twitter.com/i/status/1708911551045091403

'सेवा' देने के बाद, गांधी फिर से गर्भगृह में गए और वहां उन्होंने 'शबद कीर्तन' (धार्मिक भजन) सुना। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) आईटी विंग के प्रभारी जसकरण सिंह ने कहा कि इसके बाद गांधी 'पालकी सेवा' में शामिल हुए।

https://twitter.com/i/status/1709023779878580264

गर्भग्रह के बाहर दी सेवाएं

इस अनुष्ठान में गुरु ग्रंथ साहिब को 'सुखासन' के लिए अकाल तख्त ले जाया जाता है। गर्भगृह के बाहर गांधी को स्टील की ग्रिल की सफाई करके 'सेवा' देते भी देखा गया। वह वहां लगभग 15 मिनट रहे और रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर वह अपने होटल के लिए रवाना हुए। इससे पहले दिन में, पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने ‘‘एक्स’’ पर लिखा कि गांधी निजी यात्रा पर स्वर्ण मंदिर आए हैं।

Advertisment

https://twitter.com/i/status/1708707412021232005

उन्होंने लिखा, ‘‘श्री राहुल गांधी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने के लिए अमृतसर साहिब आए हुए हैं। यह उनकी निजी, आध्यात्मिक यात्रा है। हमें उनकी निजता का सम्मान करना चाहिए। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे इस यात्रा के लिए न आएं। आप सभी अपने उत्साहपूर्वक समर्थन के साथ अगली बार उनसे मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें

CG News: भरोसे की यात्रा के दौरान बीजापुर के MLA विक्रम मंडावी की कॉलर बोन टूटी, एयर एंबुलेंस के जरिए रायपुर रेफर

PM Modi CG Visit: पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, जगदलपुर में 26 हजार करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

Advertisment

MP Bhopal Matro: भोपाल में मेट्रो का फाइनल ट्रायल आज, CM शिवराज दिखाएंगे हरी झंडी

Traffic Speed Index: ये हैं दुनिया के 10 सबसे कम ट्रैफिक स्पीड वाले शहर, इसमें तीन भारत के, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

rahul gandhi news rahul gandhi latest news rahul gandhi live golden temple amritsar rahul gandhi golden temple rahul gandhi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें