Advertisment

Rahul Gandhi: ‘नफरत मिटने तक यात्रा जारी है’, राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की पहली वर्षगांठ पर कहा कि उनकी यात्रा देश में ‘नफरत मिटने और भारत के जुड़ने’ तक जारी रहेगी।

author-image
Bansal News
Rahul Gandhi: ‘नफरत मिटने तक यात्रा जारी है’, राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की पहली वर्षगांठ पर बुधवार को कहा कि उनकी यात्रा देश में ‘नफरत मिटने और भारत के जुड़ने’ तक जारी रहेगी।

Advertisment

पहली वर्षगांठपर दिया बयान

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की पहली वर्षगांठ पर बुधवार को कहा कि उनकी यात्रा देश में ‘नफरत मिटने और भारत के जुड़ने’ तक जारी रहेगी। राहुल गांधी ने पार्टी के कई नेताओं के साथ करीब 4,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की थी और इस दौराऩ उन्होंने समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों से बातचीत की थी।

यह यात्रा पिछले साल सात सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी, जो इस वर्ष 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त हुई थी। यात्रा 145 दिन चली थी। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारत जोड़ो यात्रा के एकता और मोहब्बत की ओर करोड़ों कदम, देश के बेहतर कल की बुनियाद बने हैं।

‘नफ़रत मिटने तक, भारत जुड़ने तक’

यात्रा जारी है - नफ़रत मिटने तक, भारत जुड़ने तक। ये वादा है मेरा!’’ कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘हमारा देश बेलगाम महंगाई और बेरोजगारी से लगातार जूझ रहा है। सियासी रोटियां सेंकने के लिए नफरत की आग भड़काई जा रही है। भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है।

Advertisment

अन्नदाता अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं और युवा रोजगार के लिए परेशान है। जनता की आवाज कुचली जा रही है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। लोगों की सिसकियां और आह सुनने वाला कोई नहीं है।’’

‘हिंदुस्तान की फिजाओं में नफरत का जहर’

कांग्रेस ने कहा, ‘‘हिंदुस्तान की फिजाओं में नफरत और डर का जहर घोलकर, देश को जरूरी मुद्दों से भटकाया जा रहा है। ऐसे में राहुल गांधी जी आगे आए और जिम्मेदारी उठाई। यह जिम्मेदारी देश से नफरत और डर को मिटाने की है।’’

मुख्य विपक्षी दल का कहना है, ‘‘हिंदुस्तान नफरत का नहीं, मोहब्बत का देश है। हां... और इसी जिम्मेदारी को आज पूरी दुनिया 'भारत जोड़ो यात्रा' के नाम से जानती है।’’

Advertisment

ये भी पढ़ें: 

Janmashtami 2023: भगवान श्रीकृष्ण का आठ अंक से है सीधा संबंध, जानें इसका रहस्य

MP News: सीएम शिवराज की बड़ी घोषणाएं, घर बनाने जमीन सहित पत्रकारों को मिलेंगे ये लाभ

G20 Summit 2023: मेट्रो यात्रियों को 9-10 सितंबर को इस स्टेशन से चढ़ने की रहेगी मनाही, सुरक्षा व्यवस्था की सख्त

Advertisment

Mitchell Starc: मिचेल स्टार्क फिर से IPL में आएंगे नजर, 9 साल बाद करेंगे वापसी

WBJEEB ANM-GNM Result 2023: एएनएम जीएनएम प्रवेश परीक्षा का रीजल्ट जारी, इस लिंक से करें चेक

bharat jodo yatra, rahul gandhi, congress, bjp, inc, politics, elections 2023, 

rahul gandhi Congress bjp Politics inc Bharat Jodo Yatra elections 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें