Advertisment

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के बयान पर प्रदेश की सियासत का चढ़ा पारा, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा दर्ज कराएंगे FIR

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के बयान पर प्रदेश की सियासत का चढ़ा पारा, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा दर्ज कराएंगे FIR rahul-gandhi-state-politics-rises-on-rahul-gandhis-statement-bjp-mla-rameshwar-sharma-will-file-fir

author-image
Bansal News
Rahul Gandhi: राहुल गांधी के बयान पर प्रदेश की सियासत का चढ़ा पारा, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा दर्ज कराएंगे FIR

भोपाल। प्रदेश में सियासत गलियारों में उपचुनाव की चर्चा जोरों पर है। प्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर लगातार बड़े नेताओं के क्षेत्रीय दौरे जारी हैं। वहीं कांग्रेस और भाजपा के नेताओं का जुबानी हमला भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में राहुल गांधी ने हिंदुओं के भगवानों को लेकर भाजपा पर तंज कसा था। वहीं अब भाजपा ने भी पलटवार किया है। इतना ही नहीं भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तो राहुल गांधी के हमले का कड़ा विरोध जताते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की भी बात की है। रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी जी, आप भी हिंदू नहीं हैं। तुम्हारे पूर्वज भी हिंदू नहीं हैं। हमें खुद को हिंदू कहने में कोई शर्म नहीं है। नेहरू के नेतृत्व में देश का बंटवारा हुआ, हजारों हिंदू मारे गए, भगवान के शुक्रगुजार रहें कि आरएसएस का जन्म हुआ।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1438152320391553024?s=20

क्या है मामला...
दरअसल ऑल इंडिया महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बुधवार को राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा था। राहुल ने कहा कि देश में आज भाजपा की सरकार है। हमारी विचारधारा इनसे बिल्कुल अलग है। राहुल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा था कि लक्ष्मी- जो लक्ष्य को पूरा करे उस शक्ति को हम लक्ष्मी कहते हैं। दुर्गा- जो रक्षा करने का काम करे उस शक्ति को हम दुर्गा कहते हैं। राहुल ने कहा कि यह एक राजनेता का काम है कि इन दोनों महाशक्तियों को बिना किसी भेदभाव के जनजन के घरों तक पहुंचाए। भाजपा खुद को एक हिंदू पार्टी बताती है। वहीं पूरे देश में ये लोग दुर्गा जी और लक्ष्मी जी पर आक्रमण करते हैं। जहां भी यह जाते हैं तो कहीं दुर्गा को मारा जाता है तो कहीं लक्ष्मी को मारा जाता है।

https://twitter.com/rameshwar4111/status/1438395066607755265?s=20

भाजपा का पलटवार...
वहीं राहुल गांधी के इस बयान के बाद भाजपा ने भी पलटवार किया है। भोपाल से भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। इतना ही नहीं भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तो राहुल गांधी के हमले का कड़ा विरोध जताते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की भी बात कही है। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ अपराध कायम हो और उनकी गिरफ्तारी की जाए। साथ ही राहुल गांधी को पूरे देश से माफी भी मांगनी चाहिए। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ हिंदुओं के मन में जो आक्रोश है वह ठीक नहीं है। अगर हिंदुओं के देवी-देवताओं का अपमान किया तो कांग्रेस तो डूबेगी ही साथ ही आप भी डूब जाएंगे।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1438099778420703245?s=20

राहुल गांधी आरएससएस राहुल गांधी रामेश्वर शर्मा मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज बीजेपी Rameshwar Sharma rahul gandhi on rss rahul gandhi ki news rahul gandhi controversy rahul gandhi anti hindu party rahul gandhi Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Congress leader Rahul Gandhi bjp mla rameshwar sharma bjp anti hindu party
Advertisment
चैनल से जुड़ें