Advertisment

राहुल-प्रियंका को जाने की नहीं मिली इजाजत: गाजीपुर बॉर्डर से अब लौट रहे दिल्ली, जाएंगे संसद भवन

Rahul Gandhi Sambhal Visit: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया है। यहां बैरिकेडिंग की गई है, क्योंकि दोनों उत्तर प्रदेश में संभल में हिंसा के बाद बुधवार 4 दिसंबर को वहां पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे।

author-image
Shashank Kumar
Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi

Rahul Gandhi Sambhal Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी बुधवार को संभल के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें यूपी बॉर्डर पर ही रोक दिया गया और उनका काफिला आगे नहीं बढ़ सका। अब राहुल और प्रियंका के काफिले को वापस दिल्ली भेज दिया गया है। सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अब दिल्ली की तरफ लौट रहे हैं।इसके बाद कहा जा रहा है कि अब राहुल और प्रियंका सहित सभी कांग्रेस सांसद पार्लियामेंट जाएंगे और शीतकालीन सत्र की कार्यवाही का हिस्सा बनेंगे।

Advertisment

राहुल-प्रियंका को संभल जाने से पुलिस ने रोका

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया गया। यहां बैरिकेडिंग की गई थी, क्योंकि दोनों उत्तर प्रदेश में संभल में हिंसा के बाद बुधवार 4 दिसंबर को वहां पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे। राहुल और प्रियंका ने इजाज़त के लिए गाजीपुर बॉर्डर पर लगभग दो घंटे इंतजार किया। लेकिन, यूपी प्रशासन ने उन्हें संभल जाने की इंजाजत नहीं दी।

यूपी प्रशासन का कहना है कि आगामी 10 दिसंबर तक संभल में दूसरे लोगों के प्रवेश पर रोक है। इस वजह से कांग्रेस नेता को रोका गया। राहुल गांधी के संभल दौरे को देखते हुए पुलिस ने दिल्ली और गाजियाबाद बॉर्डर पर नाकेबंदी पहले से ही कर दी गई थी।

संभल जाने की इजाजत नहीं मिलने पर बोली प्रियंका गांधी

गाजीपुर बॉर्डर पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं, उनका संवैधानिक अधिकार है उन्हें इस तरह से रोका नहीं जा सकता। उनका संवैधानिक अधिकार है उन्हें अनुमति दी जानी चाहिए कि वो पीड़ितों से मिलने जाए। उन्होंने ये भी कहा कि वह यूपी पुलिस के साथ अकेले चले जाएंगे लेकिन यह भी करने के लिए तैयार नहीं हुए। पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है..."

Advertisment

https://twitter.com/AHindinews/status/1864202557117333526

डिएम के निर्देश पर सीमाएं सील

राहुल-प्रियंका (Rahul Gandhi Sambhal Visit) को रोकने के लिए डीएम राजेंद्र पैंसिया के निर्देश दिया था। इसके बाद दिल्ली से सटे यूपी के चार जिलों गाजियाबाद, नोएडा, अमरोहा, बुलंदशहर में भी सीमाएं सील कर दी गई हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग की वजह से 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। इससे पहले मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय सिंह ने राहुल गांधी को संभल आने से मना किया था।

संभल के जिला कलेक्टर ने आसपास के जिलों के कलेक्टर को राहुल गांधी और उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पत्र भी लिखा है। इस, मामले पर कांग्रेस का कहना है कि संभल में मौजूदा समय में धारा 163 लागू है तो ऐसी स्थिति में प्रशासन को पार्टी की तरफ से पांच लोगों को तो जाने की इजाजत देनी ही चाहिए।

ये भी पढ़ें: MAHARASTRA: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे देवेंद्र फडणवीस, कल शाम 5 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

Advertisment

सरकार तानाशाही कर रही है: कांग्रेस नेता जयराम रमेश

राहुल (Rahul Gandhi Sambhal Visit) को रोकने के लिए पुलिस मंगलवार से ही एक्टिव हो गई थी। हापुड़ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के घर फोर्स लगा दी गई। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है-सरकार तानाशाही कर रही है। राहुल को संभल जाने से रोक रही है।

इससे पहले, शनिवार को सपा और रविवार को कांग्रेस ने भी संभल जाने का ऐलान किया था। हालांकि, पुलिस ने जगह-जगह घेराबंदी करके किसी को संभल नहीं जाने दिया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय का बयान

इससे पहले मंगलवार, 3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा था, “बुधवार, 4 दिसंबर सुबह 10 बजे प्रतिनिधिमंडल निकलेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में हमारे नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रभारी अविनाश पांडे, समेत अन्य सांसद संभल जाएंगे।”

Advertisment

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि संभल में कोर्ट के आदेश पर 24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे किया जा रहा था। इस दौरान हिंसा हो गई थी, जिसमें गोली लगने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। यहां हजारों की भीड़ ने पुलिस पर पत्थर भी चलाए थे, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे थे।

ये भी पढ़ें: Sachin Tendulkar का हाथ पकड़कर भावुक हुए Vinod Kambli, सोशल मीडिया पर Video Viral!

rahul gandhi Priyanka Gandhi" Sambhal Violence Rahul Gandhi Sambhal Visit
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें