Advertisment

Rahul Gandhi on BJP Letter : भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा ने जारी किया पत्र ! प्रतिक्रिया में बोले नेता राहुल गांधी

author-image
Bansal News
Rahul Gandhi on BJP Letter : भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा ने जारी किया पत्र ! प्रतिक्रिया में बोले नेता राहुल गांधी

नई दिल्ली। Rahul Gandhi on BJP Letter : कोरोना के भारत में आते ही जहां पर देश में हलचल मच गई है वहीं पर राजनीतिक गलियारे में भी इसे लेकर बहस छिड़ी हुई है इसे लेकर ही भाजपा ने कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा रोकने संबंधी पत्र लिखा था जिस पर प्रतिक्रिया में राहुल गांधी का बयान सामने आया है।

Advertisment

जानिए क्या बोले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

आपको बताते चलें कि,गांधी ने हरियाणा के नूंह जिले के घासेड़ा गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “यह यात्रा कश्मीर जाएगी। अब वे एक नया तरीका लेकर आए हैं। उन्होंने मुझे पत्र लिखा कि कोविड फैल रहा है, यात्रा रोक दो।’’ गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने राजस्थान चरण के बाद बुधवार को नूंह से हरियाणा में प्रवेश किया था। उन्होंने कहा, ‘‘अब वे यात्रा रोकने का बहाना बना रहे हैं। मास्क लगाओ, यात्रा रोको, कोविड फैल रहा है, ये सब बहाने हैं।’’ केंद्र और हरियाणा में सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा कि वह सच्चाई से डरती है। उन्होंने कहा, ‘‘हिंदुस्तान की शक्ति से, हिंदुस्तान की सच्चाई से, ये लोग डर गए हैं, ये सच्चाई है।’’

यात्रा को लेकर कही ये बात

गांधी ने कहा कि ‘‘हम आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) और (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी के नफरत भरे भारत को नहीं चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 100 से अधिक दिनों से जारी है और इसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित सभी धर्मों के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि इसमें लाखों लोगों ने हिस्सा लिया, लेकिन किसी ने किसी से यह तक नहीं पूछा कि उनका धर्म क्या है, वे कौन सी भाषा बोलते हैं या कौन सी जगह से आए हैं। गांधी ने कहा कि इस यात्रा में 24 घंटे लोगों ने एक दूसरे का सम्मान किया और एक दूसरे को गले लगाया और प्यार फैलाया।

Advertisment

केंद्रीय मंत्री मनसुख ने लिखा था पत्र

आपको बताते चलें कि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने चीन समेत कुछ देशों में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनसे अपील की थी कि यदि कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा सकता, तो वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को निलंबित करने पर विचार करें।

7 सितंबर को शुरू हुई थी यात्रा

कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से गुजर चुकी है।

sonia gandhi rahul gandhi speech rahul gandhi on tawang rahul gandhi on savarkar rahul gandhi on rss rahul gandhi on modi rahul gandhi on emergency rahul gandhi on bjp rahul gandhi on army rahul gandhi news rahul gandhi latest speech rahul gandhi latest news rahul gandhi bharat jodo yatra rahul gandhi attacks modi rahul gandhi mansukh mandaviya writes letter to rahul gandhi letter to rahul gandhi cm yogi on rahul gandhi bharat jodo yatra rahul gandhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें