Advertisment

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने RSS पर बोला हमला, कहा- सिर कटा लूंगा, संघ दफ्तर में नहीं जाऊंगा

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने RSS पर बोला हमला, कहा- सिर कटा लूंगा, संघ दफ्तर में नहीं जाऊंगा Rahul Gandhi: Rahul Gandhi attacked the RSS, said- I will behead him, I will not go to the Sangh office

author-image
Bansal News
Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने RSS पर बोला हमला, कहा- सिर कटा लूंगा, संघ दफ्तर में नहीं जाऊंगा

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वह सिर कटा लेंगे लेकिन आरएसएस के ऑफिस नहीं जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा का देश की सभी संस्थाओं पर नियंत्रण है।

Advertisment

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आरएसएस के दफ्तर कभी नहीं जा सकता। उसके लिए आपको मेरा सिर काटना पड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि देश के मीडिया, नौकरशाही, निर्वाचन आयोग और न्यायपालिका पर दबाव है। वहीं वरुण गांधी के कांग्रेस में आने या भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को लेकर किए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि वरुण गांधी भाजपा में हैं। मेरी विचारधारा उनकी विचारधारा से नहीं मिलती है।

भगवंत मान पर किए गए एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से कहा था कि पंजाब केवल पंजाब से ही चलाया (शासन किया) जा सकता है। गांधी ने कहा, यह ऐतिहासिक तथ्य है। अगर इसे दिल्ली से चलाया जाएगा तो पंजाब के लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अभी पंजाब से गुजर रही है। उसके बाद यह 19 जनवरी को जम्मू में प्रवेश करेगी।

Advertisment
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस Varun Gandhi rss office rss rahul gandhi Congress Bharat Jodo Yatra
Advertisment
चैनल से जुड़ें