Advertisment

CG Nyay Yatra: रायगढ़ में राहुल गांधी ने नुककड़ सभा की संबोधित, कहा- हम एक ऐसा देश चाहते हैं जहाँ हिंसा न हो, डर न हो

CG Nyay Yatra: छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ जिले राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा आज यानी 11 फरवरी 2024 को फिर से शुरू हुई।

author-image
Manya Jain
CG Nyay Yatra: रायगढ़ में राहुल गांधी ने नुककड़ सभा की संबोधित, कहा- हम एक ऐसा देश चाहते हैं जहाँ हिंसा न हो, डर न हो

हाइलाइट्स

  • राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर सियासत
  • यात्रा के सक्ती पहुंचने से पहले बीजेपी का विरोध
  • PM की जाति को लेकर कही बातों से नाराज है BJP
Advertisment

CG Nyay Yatra: छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के दर्रामुडा में दो दिनों के विश्राम के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा आज यानी 11 फरवरी 2024 को फिर से शुरू हुई।

सक्ती में राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर सियासत जारी है. सक्ती पहुंचने से पहले बीजेपी ने यात्रा का विरोध जाताया है.

   बीजेपी ने जताया विरोध 

सक्ती में राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर सियासत जारी है. अब न्याय यात्रा के सक्ती पहुंचने से पहले बीजेपी विरोध जाता रहे थे. हाल ही में राहुल गाँधी के PM मोदी वाले बयान का विरोध जताया है.

Advertisment

जिसके चलते सक्ती के अंबेडकर चौक के पास  भाजपा द्वारा प्रदर्शन सभा आयोजन कर किया जा रहा. इस प्रदर्शन में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद हैं.

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1756548877442809864

   नुक्कड़ सभा को किया संबोधित

राहुल गाँधी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि "एक साल पहले हम भारत यात्रा पर निकले थे। हम एक ऐसा देश चाहते हैं जहाँ हिंसा न हो डर न हो
आज देश के कोने कोने में नफरत फैलाई जा रही हैं.

उन्होंने कहा "इससे देश कमजोर होता हैं, यात्रा का यही लक्ष्य हैं की हमारा जो भविष्य हैं उनको मोहब्बत भरा हिंदुस्तान बने. इस देश का डी एन ए मोहब्बत का हैं अलग अलग मजहब के लोग यहां प्यार से रहते हैं.

Advertisment

   8 फरवरी को पहुंची थी छत्तीसगढ़ 

छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा (Nyay Yatra) 8 फरवरी को पहुंची थी। इसके बाद यात्रा को दो दिन 9 और 10 फरवरी को विश्राम दिया गया था।

इस दौरान राहुल गांधी दिल्‍ली दौरे पर थे। आज कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष और सांसद राहुल गांधी वापस यात्रा में शामिल हुए।

आज छत्‍तीसगढ़ में फिर से शुरू होने वाली यात्रा का दो किमी के अंदर करीब 14 से अधिक स्‍थानों पर स्‍वागत किया जाएगा।

Advertisment

संबंधित खबर:

 Nyay Yatra: CG में दो दिन विश्राम के बाद फिर शुरू हुई न्‍याय यात्रा, दो किलोमीटर का सफर पैदल तय करेंगे राहुल

   14 फरवरी तक रहेगी न्‍याय यात्रा

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ा न्‍याय यात्रा (Nyay Yatra) छत्‍तीसगढ़ राज्‍य में 14 फरवरी तक रहेगी।

8 फरवरी को न्‍याय यात्रा ओडिशा में भ्रमण कर छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंची है। जहां दर्रामुडा में नाइट हाल्ट था।

Advertisment

यहां से यात्रा की फिर से छत्‍तीसगढ़ भ्रमण की शुरुआत हुई है। न्‍याय यात्रा छत्‍तीसगढ़ में 14 फरवरी तक करीब 500 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

   यह रहेगा रूट

जानकारी के मुताबिक न्याय यात्रा (Nyay Yatra) रायगढ़ से फिर शुरू होकर खरसिया से सक्ति होते हुए कोरबा पहुंचेगी।

कोरबा के भैस्मा में 11 फरवरी को रात्रि विश्राम कर कटघोरा होते हुए तारा (सूरजपुर) जाएगी। जिसके बाद तारा से अंबिकापुर होते हुए बलरामपुर जाएगी।

Advertisment

झींगो, बलरामपुर में 13 को रात्रि विश्राम कर यात्रा 14 को बलरामपुर रामानुजनागंज होते हुए गढ़वा, झारखंड जाएगी।

संबंधित खबर:

 CG Nyay Yatra: 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी न्याय यात्रा, ऐसा रहेगा रूट

   दिल्‍ली में हुई बैठक में शामिल हुए राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Nyay Yatra) रायगढ़ 8 फरवरी को पहुंची थी। इसके बाद राहुल गांधी दिल्ली में आवश्यक बैठक में शामिल हुए।

दो दिनों तक दिल्‍ली में बैठक होने के बाद आज विश्राम स्थल से बस के द्वारा राहुल गांधी की यात्रा शुरू हुई। सुबह 10 बजे गांधी प्रतिमा श्याम टाकीज चौक से

शहर में पद यात्रा शुरू होगी। यात्रा बस के द्वारा ढिमरापुर गोरखा भगवानपुर जिंदल प्लांट होते हुए खरसिया मार्ग में आगे बढ़ेगी।

rahul gandhi in chhattisgarh hindi news congress news Congress chhattisgarh politics chhattisgarh news chhattisgarh congress cg politics news CG Politics CG news CG CONGRESS NEWS cg Bharat jodo nyay yatra Bharat jodo nyay yatra in chhattisgarh bharat jodo Nyay Yatra Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें