Advertisment

Rahu-Ketu Vakri 2023: एक राशि पीछे खिसकने वाले हैं राहु-केतू, इन जातकों के लिए 17 महीने कष्टकारी!

Rahu-Ketu Vakri 2023: एक राशि पीछे खिसकने वाले हैं राहु-केतू, इन जातकों के लिए 17 महीने रहेंगे कष्टकारी, जानें उपाय

author-image
Preeti Dwivedi
Rahu Ketu Gochar 2023: ज्योतिष के अनुसार सबसे प्रतिकूल समय है ये गोचर काल, 30 अक्टूबर से डेढ़ साल तक रहना होगा सतर्क

Rahu-Ketu Vakri 2023: हर महीने बदलने वाली ग्रहों की चाल लोगों को पर असर डालती है। इसी क्रम में नवग्रहों में सबसे क्रूर ग्रह माने जाने वाले राहु-केतू अपने अंतराल के अनुसार एक बार फिर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो राहु-केतू ऐसे दो ग्रह हैं तो हर हमेशा वक्री रहते हैं। इसलिए इनका गोचर खास असर डालेगा।

Advertisment

इस दिन बदल रही है राहु-केतू की चाल

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार राहु-केतू दोनों ही ऐसे ग्रह हैं जो हमेशा उल्टी चाल यानि वक्री चाल चलते हैं। प्रत्येक 17 महीने में इनका राशि परिवर्तन होता है। लेकिन ये इस दौरान एक राशि पीछे खिसक जाते हैं।

राहु-केतू किस राशि में होंगे वक्री

राहु-केतू दोनों की 29 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के दिन एक राशि पीछे खिसक कर वक्री हो जाएंगे। अभी वर्तमान में मेष राशि में चल रहे राहु 29 अक्टूबर को एक राशि पीछे चलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसी तरह अभी तुला राशि में चल रहे केतू एक राशि पीछे खिसकर कन्या में चले जाएंगे।

राहु-केतू की वक्री चाल का असर

जब राहु-केतू अपनी राशि बदलकर वक्री होते हैं तो इस दौरान उनका लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसमें प्रमुख रूप से एलर्जी और त्वचा संबंधी रोग उभरने लगते हैं। इसके अलावा लोगों को कोर्ट—कचहरी मामलों में समस्या घेरने लगती हैं।

Advertisment

राहु-केतू के उपाय

राहु-केतू के मंत्र

राहु-केतु से जुड़ी समस्या से बचने के लिए बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करना आपके जीवन की समस्याओं को दूर कर सकता है।

राहु का बीज मंत्र

ऊं भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः

केतु का बीज मंत्र

ऊं स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः

शनिवार को करें पूजा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु-केतू के प्रभाव से बचने के लिए आपको 18 शनिवार उनकी पूजा करना चाहिए।

देवी आराधना

आपको बता दें मां दुर्गा को छायारुपेण कहा जाता है। अत: अगर आप राहु-केतू से प्रभावित हैं तो आपको मां के दुर्गा स्वरूप की पूजा करनी चाहिए।

Advertisment

भगवान श्रीकृष्ण की पूजा

राहु-केतु के बुरे प्रभावों से बचने के लिए नाग पर नाचते हुए भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करनी चाहिए। साथ ही मंत्र (ओम नमः भगवते वासुदेवाय) का जाप करें।

इन चीजों का करें दान

राहु ग्रह से जुड़ी समस्या से बचने के लिए सरसों, सिक्का, सात प्रकार के अनाज दान करना चाहिए। वहीं केतु के लिए केला, तिल के बीज, काला कंबल दान करना लाभकारी है।

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Advertisment

Surya Gochar 2023: सूर्य हुए उच्च के, इनकी बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इन दो जातकों की खुलेगी किस्मत

Shani Margi 2023: इन पांच जातकों को मिलने वाली है शनि की दशाओं की मुक्ति, मार्गी शनि के असर से शुरू होंगे अच्छे दिन

Navratri 2023: नवरात्रि का पांचवा दिन आज, ऐसे करें मां स्कंदमाता की पूजा, ये रही विधि, मंत्र और उपाय

Vastu Tips: इस तरह जलाएंगे दीपक, तो जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, जान लें दीपक जलाने के नियम

Rahu Ketu Ke Upay, Rahu-Ketu Transit 2023, rahu-ketu gochar 2023 in hindi, astrology, jyotish, grah gochar, upay, news in hindi, rahu-ketu vakri 2023 in hindi, bansal news

Bansal News Astrology news in hindi jyotish upay rahu ketu ke upay grah gochar rahu-ketu gochar Rahu-Ketu Transit 2023 rahu-ketu vakri 2023 in hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें