Advertisment

Rahu-Ketu Gochar 2023: जल्द बदलने वाली है राहु-केतू की चाल, ये उपाय दिलाएंगे प्रतिकूल प्रभाव से मुक्ति

Rahu-Ketu Gochar 2023: जल्द बदलने वाली है राहु-केतू की चाल, ये उपाय दिलाएंगे प्रतिकूल प्रभाव से मुक्ति

author-image
Preeti Dwivedi
Rahu-Ketu Gochar 2023: जल्द बदलने वाली है राहु-केतू की चाल, ये उपाय दिलाएंगे प्रतिकूल प्रभाव से मुक्ति

Rahu-Ketu Gochar 2023: ग्रहों की चाल निरंतर जारी है। सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। दो दिन बाद सूर्य तुला में प्रवेश करने वाले हैं तो वहीं इस महीने की आखिर में राहु और केतू एक साथ एक ही दिन राशि परिवर्तन करेंगे। अगर आप पर भी राहु-केतू का प्रतिकूल प्रभाव है तो आप ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंग शास्त्री के अनुसार बताए गए इन उपायों से अनुकूल प्रभाव पा सकते हैं।

Advertisment

राहु का मीन राशि में गोचर (Rahu Transit In Meen)

इस महीने की 30 तारीख यानि 30 अक्टूबर को पापी ग्रह राहु वक्री चाल चलते हुए 30 दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर मंगल की राशि मेष राशि से निकलकर देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे।

केतु का कन्या राशि में गोचर (Ketu Transit In Kanya)

इसी महीने राहु के अलावा केतु भी राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिषाचार्य के अनुसार करीब डेढ़ साल बाद 30 अक्टूबर, 2023 की दोपहर 02 बजकर 13 मिनट पर शुक्र ग्रह की राशि तुला में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि में सूर्य और बुध ग्रह पहले से ही विराजमान हैं। जिनके साथ अब केतू की युति हो जाएगी।

हमारे जीवन में आ रही उथल-पुथल के लिए कुछ हद तक हमारे ग्रह भी जिम्मेदार होते हैं। अगर आपकी कुंडली में राहु-केतू शुभ भाव में नहीं हैं तो ये आपके जीवन में परेशानियों का कारण बन सकते हैं। आइए जानते हैं छोटे-छोटे उपाय। जिनसे आप इन ग्रहों की शांति कर सकते हैं।

Advertisment

मंत्र दिलाएगा छुटकारा

राहु-केतु से जुड़ी समस्या से बचने के लिए बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करना आपके जीवन की समस्याओं को दूर कर सकता है।

राहु का बीज मंत्र

ऊं भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः

केतु का बीज मंत्र

ऊं स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः

शनिवार को करें पूजा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु—केतू के प्रभाव से बचने के लिए आपको 18 शनिवार उनकी पूजा करना चाहिए।

देवी आराधना

आपको बता दें मां दुर्गा को छायारुपेण कहा जाता है। अत: अगर आप राहु—केतू से प्रभावित हैं तो आपको मां के दुर्गा स्वरूप की पूजा करनी चाहिए।

Advertisment

भगवान श्रीकृष्ण की पूजा

राहु-केतु के बुरे प्रभावों से बचने के लिए नाग पर नाचते हुए भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करनी चाहिए। साथ ही मंत्र (ओम नमः भगवते वासुदेवाय) का जाप करें।

इन चीजों का करें दान

राहु ग्रह से जुड़ी समस्या से बचने के लिए सरसों, सिक्का, सात प्रकार के अनाज दान करना चाहिए। वहीं केतु के लिए केला, तिल के बीज, काला कंबल दान करना लाभकारी है।

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Advertisment

Surya Gochar 2023: दो दिन बाद सूर्य करेंगे तुला में प्रवेश, इनके लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं 30 दिन

Nail Cutting Day’s: इस दिन नाखून काटने से मिलेगी कर्ज से मुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

Vastu Tips For Hair Wash : क्या होगा अगर बुधवार के दिन बाल धोया तो, जानें किस दिन बाल धोने से क्या होता है

Dhanteras 2023: पुरानी झाडू कब और कहां फेंकनी चाहिए, खरीदारी के लिए ये दिन होता है सबसे शुभ, जानें क्यों

Dhanteras 2023: धनतेरस की रात से लगातार पांच दिन तक करना न भूलें ये उपाय, भर जाएगा कुबेर का खजाना

Rahu Ketu Ke Upay, Rahu-Ketu Transit 2023, rahu-ketu gochar, astrology, jyotish, grah gochar, upay, news in hindi

Astrology news in hindi jyotish upay rahu ketu ke upay grah gochar rahu-ketu gochar Rahu-Ketu Transit 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें