Advertisment

Rajasthan New CM: BJP में CM पद की दौड़ शुरू, वसुंधरा राजे के नाम पर हलचल तेज

राजस्थान में बहुमत के साथ भाजपा ने जीत हासिल कर ली है वहीं पर नए मुख्यमंत्री को लेकर जयपुर से दिल्ली तक हलचल तेज हो गई है।

author-image
Bansal News
Rajasthan New CM: BJP में CM पद की दौड़ शुरू, वसुंधरा राजे के नाम पर हलचल तेज

Rajasthan New CM: राजस्थान में बहुमत के साथ भाजपा ने जीत हासिल कर ली है वहीं पर नए मुख्यमंत्री को लेकर जयपुर से दिल्ली तक हलचल तेज हो गई है। यहां पर पूर्व भाजपा मुख्यमंत्री रह चुकी वसुंधरा राजे का नाम सामने आ रहा है वहीं पर कई नाम इस दौड़ में कई नाम शामिल है।

Advertisment

वसुंधरा राजे को बताया सर्वमान्य नेता

राजस्थान में वसुंधरा राजे से 30 से ज्यादा विधायकों ने मुलाकात की। इसे वसुंधरा का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। वहीं पर भाजपा विधायकों ने सर्वमान्य नेता मानते हुए सीएम पद के लिए पहली पसंद बताया है। इस दौरान आज मंगलवार को कई विधायक पहुंचे है जिनमें सुबह अरुण चौधरी, जोगाराम पटेल, संजीव बेनीवाल, दर्शन सिंह, अजय सिंह किलक और जसवंत यादव मिलने पहुंचे। सभी विधायकों का मानना था कि, सीएम का चेहरा केंद्रीय नेतृत्व को तय करना है, लेकिन हमारा विश्वास वसुंधरा राजे में है।

ये नेता शामिल है सीएम की रेस में

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ और दिग्गज नेता मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल है जिनमें सीनियर नेता ओम प्रकाश माथुर, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, दीया कुमारी, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, बाबा बालकनाथ और डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के नाम सामने आए है।

इसके अलावा कैबिनेट में शामिल होने वाले नामों में किरोड़ी लाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, भजनलाल, अजय सिंह किलक, जितेंद्र गोठवाल, पुष्पेंद्र सिंह बाली, बाबू सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह खींवसर, वासुदेव देवनानी, कालीचरण सराफ, अनिता भदेल, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, सुमित गोदारा, जोगेश्वर गर्ग, कुलदीप धनखड़, हंसराज पटेल का नाम शामिल है। राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया और सुभाष महरिया को संगठन का काम या बोर्ड अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

Advertisment

Rajasthan CM, Vasundhara Raje, BJP, PM Modi, Balaknath

Vasundhara Raje rajasthan cm PM Modi bjp Balaknath
Advertisment
चैनल से जुड़ें