Advertisment

Lalu Prasad Yadav: लालू के राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने पर क्या बोली राबड़ी

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक लालू प्रसाद के अगले सप्ताह यहां पार्टी के एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ने की घोषणा करने की संभावना नहीं है। लालू की पत्नी राबड़ी देवी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

author-image
Bansal Desk
Lalu Prasad Yadav: लालू के राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने पर क्या बोली राबड़ी

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक लालू प्रसाद के अगले सप्ताह यहां पार्टी के एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ने की घोषणा करने की संभावना नहीं है। लालू की पत्नी राबड़ी देवी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

राबड़ी का जवाब

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से मीडिया के एक हिस्से में आईं उन खबरों के बारे में पूछा गया था कि क्या प्रसाद छोटे बेटे तेजस्वी यादव को पार्टी की बागडोर सौंप सकते हैं। पत्रकारों के सवालों पर राबड़ी ने कहा ‘‘झूठी खबरें चलाई जा रही हैं।’’ प्रसाद, आजकल ज्यादातर समय राष्ट्रीय राजधानी में अपने दिल और गुर्दे से संबंधित कई बीमारियों के लिए सख्त चिकित्सकीय देखरेख में बिताते हैं। उनके पार्टी के कार्यक्रम के लिए आने की उम्मीद है।

पद छोड़ने की अटकलें

खराब स्वास्थ्य के कारण तथा चारा घोटाला के एक और मामले में फिर से जेल की सजा होने की स्थिति में प्रसाद के राजद अध्यक्ष का पद छोड़ने की अटकलें लग रही हैं। रांची में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक अदालत डोरंडा कोषागार से गबन मामले में इस महीने फैसला सुनाने वाली है। प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी अटकलों को खारिज किया। राजद विधायक तेजप्रताप ने कहा, ‘‘वह (लालू) राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और रहेंगे।’’

Tejashwi Yadav Tej Pratap Yadav rabri devi lalu yadav interview Lalu Yadav lalu prasad yadav speech today lalu prasad yadav speech Lalu Prasad Yadav News lalu prasad yadav funny lalu prasad yadav english speech lalu prasad yadav comedy lalu prasad yadav by-elections bihar lalu prasad yadav bail lalu prasad yadav address Lalu Prasad Yadav lalu prasad laloo prasad yadav comedy laloo prasad yadav
Advertisment
चैनल से जुड़ें