Advertisment

Quietest Room on Earth : यहां सुन सकते हैं अपनी हड्डियों के रगड़ने की भी आवाज,जानिए कहां हैं वो कमरा

आपने कई अद्भुद Quietest Room on Earth जगहों के बारे में सुना होगा। पर आज हम आपको एक ऐसे कमरे के बारे में बताने जा रहे हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Quietest Room on Earth : यहां सुन सकते हैं अपनी हड्डियों के रगड़ने की भी आवाज,जानिए कहां हैं वो कमरा

नई दिल्ली। आपने कई अद्भुद Quietest Room on Earth जगहों के बारे में सुना होगा। पर आज हम आपको एक ऐसे कमरे के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां शांति का स्तर इस हद तक है कि आप अपने दिल की धड़कने तक सुन सकते हैं। आपको यकीन नहीं हो रहा होगा। पर ये सच है।
जी हां हम यहां बात कर रहे हैं माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस में एक ऐसे कमरें की। जिसकी गिनती दुनिया के सबसे शांत कमरों में की जाती है। शांति का आलम यह है कि यहां इंसान को अपने धमनियों में बहने वाले खून की भी आवाज सुनाई दे जाती है।

Advertisment

हड्डियों के रगड़ने की तक सुन सकते हैं आवाज
इस कमरे को इस तरह बनाया गया है कि इसमें बाहर की कोई भी आवाज अंदर नहीं पहुचंती। इतना ही नहीं यहां पर आप अपनी हार्ट बीट तक सुन सकते हैं। हड्डियों के रगड़ने की आवाज भी इसमें सुनी जा सकती है। आइए जानते हैं कि आखिरकार इस कमरे में ऐसा क्या खास है जिसकी वजह से इसमें इतनी शांति रहती है। यह जानकारी वाकई हैरान कर देने वाली है।

यहां है वो कमरा
कहते हैं कि अगर इस कमरें ज्यादा देर तक खड़ा रहा जाए तो आप अपनी दिल की धड़कन भी सुनाई देने लगती है। इतना ही नहीं यहां चलने पर हड्डियों के आपस में रगड़ने की आवाज भी सुनाई देती है। यह कमरा वॉशिंगटन स्थित माइक्रोसॉफ्ट के हेडक्वार्टर में है। इसमें बाहर की आवाज नहीं आती। साथ ही यह अंदर की आवाज को भी एक तरह से खत्म कर दिया जाता है। इस कमरे में किसी भी तरह की आवाज पैदा न होने के कारण इसे एनेकोइक रूम भी कहा जाता है।

क्या है कमरे की खासियत
कमरे में खुद की तो कोई आवाज नहीं बल्कि दूसरी आवाज बहुत तेज ध्वनि के साथ सुनाई देती है। ताली बजाने पर इसमें काफी तेज आवाज आती है। यहां साउंड न होने के कारण ही इसे यह खास बनाती है। कहा जाता है कि जैसे ही कोई कमरे में प्रवेश करता है। तुरंत एक अजीब और अनोखी सनसनी महसूस करता है, जिसे बताया नहीं जा सकता। जैसे कोई बहरापन महसूस करता है तो किसी के कान बजने लगते हैं।

Advertisment

ऐसा महसूस होता है कमरे में जाने पर
इस कमरे में आने वाली हल्की सी आवाज भी बहुत साफ—साफ सुनी जा सकती है। बात केवल यहीं तक नहीं है अगर आप यहां अपना सिर भी घुमाते हैं। तो वह आवाज भी यहां सुनी जा सकती है। चाहे आपकी सांसों की आवाज हो या आपके दिल की सब कुछ यहां सुनी जा सकती है। इसके अलावा खून, हड्डियों की भी आवाज इससे आती है। जानकारों के मुताबिक ‘हमारे कान लगातार किसी न किसी स्तर की ध्वनि के अधीन होते हैं, इसलिए कान के पर्दों पर हमेशा कुछ वायु का दबाव होता है। लेकिन इस कमरे में जाते ही हवा का दबाव बिल्कुल खत्म हो जाता है। जिस कारण आसपास की दीवारों से कोई ध्वनि का परावर्तन नहीं होता है।

प्याज की परतों जैसा बना है कमरा
अधिक शांत के लिए माइक्रो सॉफ्ट के इस कमरे को प्याज जैसी संरचना के रूप में ​डिज़ाइन किया गया है। जो अन्य कमरों से काफी भिन्न है। इसमें कंक्रीट और स्टील की छह परतों को बनाया गया है। जो आसपास की इमारतों से ​बहुद हद तक भिन्न है। जानकारों का कहना है कि इसकी प्लानिंग करने से लेकर डिजाइन बनाने तथा निर्माण कार्य में डेढ़ साल से थोड़ा ज्यादा समय लगा है। इसका नाम गिनीज बुक में दर्ज है। इसे सबसे शांत जगह माना गया है।

शांत कमरा दुनिया का सबसे शांत कमरा Quietest Room on Earth quietest room quietest place on Earth quietest place In world quietest place Quietest office Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP bansal news today Bansal News bansal mp news today bansal mp news adhya
Advertisment
चैनल से जुड़ें