Advertisment

Qatar Death Penalty: भारत को नहीं मिली सजा सुनाए जाने की कॉपी, कतर ने नहीं की टिप्पणी

पता चला है कि भारत को कतर की अदालत के फैसले की प्रति अभी तक नहीं मिली है। अदालत के फैसले पर कतर की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

author-image
Bansal News
Qatar Death Penalty: भारत को नहीं मिली सजा सुनाए जाने की कॉपी, कतर ने नहीं की टिप्पणी

नई दिल्ली। कतर की एक अदालत की ओर से भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को मौत की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद, भारत फैसले के खिलाफ अदालत में अपील करने समेत विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहा है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि मुद्दे का समाधान खोजने के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

Advertisment

भारत को नहीं मिली कॉपी

पता चला है कि भारत को कतर की अदालत के फैसले की प्रति अभी तक नहीं मिली है। अदालत के फैसले पर कतर की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। मामले से वाकिफ लोगों ने कहा कि फैसले की गहन जांच के बाद नयी दिल्ली अपने विकल्पों पर आगे बढ़ेगी। सूत्रों ने बताया कि भारत मामले को कूटनीतिक या राजनीतिक तौर पर भी सुलझाने पर विचार कर सकता है।

https://twitter.com/i/status/1717771735880339568

भारत ने कही थी ये बात

भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को कतर की अदालत की ओर से बृहस्पतिवार को मौत की सजा सुनाए जाने पर भारत ने कहा था कि वह इस फैसले से बेहद हैरान है और इस मामले में सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है। ये सभी आठ भारतीय नागरिक अल दाहरा कंपनी के कर्मचारी हैं जिन्हें पिछले साल जासूसी के कथित मामले में हिरासत में ले लिया गया था।

qatar news today Qatar News qatar death sentence to navy officer qatar court navy indian navy officers indian navy indian in qatar "Qatar indian navy officers
Advertisment
चैनल से जुड़ें