Advertisment

Bhopal Pyare Mian Case: तीन और लड़कियों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, एक की पहले ही हो चुकी है मौत

Bhopal Pyare Mian Case: तीन और लड़कियों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, एक की पहले ही हो चुकी है मौतPyare Mian sexual abuse case three more girls got ill admitted to hospital in Bhopal Madhya Pradesh One Girl has died

author-image
Sonu Singh
Bhopal Pyare Mian Case: तीन और लड़कियों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, एक की पहले ही हो चुकी है मौत

भोपाल: प्यारे मियां यौन शोषण मामले (Pyare Mian sexual abuse case) में तीन और लड़कियों की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि, इससे पहले एक नाबालिग की नींद की गोलियों का ओवरडोज लेने से मौत हो गई थी।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद दो लड़कियों को जेपी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जबकि एक लड़की को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि, प्यारे मियां मामले में पांच नाबालिग पीड़िताएं बालिका गृह में रह रही हैं। इनमें से एक नाबालिग की मौत हो चुकी है। इस लड़की ने नींद की गोलियों का ओवरडोज ले लिया था, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इसके बाद एक और लड़की की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाबालिग की मौत के मामले में SIT गठित करने का आदेश दिया था। इसके बाद जांच के लिए रविवार को जब SIT बालिका गृह पहुंची तो टीम को देखते ही लड़कियों की हालत बिगड़ गई। उन्हें चक्कर आने लगे, उल्टी होने लगी। हालत बिगड़ती देख दो लड़कियों को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल दोनों की सेहत स्थिर बताई जा रही है। वहीं एक नाबालिग को हमीदिया में भर्ती किया गया है।

Advertisment
sexual abuse case Pyare Mian sexual abuse case Pyare Mian case three girls ill Pyare Mian Case Pyare Mian mp news in hindi MP Breaking News MP madhya pradesh CG Breaking News Breaking News Bhopal Pyare Mian Case bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें