Advertisment

Russia-Ukraine War : यूक्रेन में तख्तापलट! पुतिन इस नेता को बना सकते हैं राष्ट्रपति

Russia-Ukraine War : यूक्रेन में तख्तापलट की तैयारी, पुतिन इस नेता को बना सकते हैं राष्ट्रपति putin may make former president viktor yanukovich the next president of ukraine vkj

author-image
deepak
Russia-Ukraine War : यूक्रेन में तख्तापलट! पुतिन इस नेता को बना सकते हैं राष्ट्रपति

Russia-Ukraine War : रूस द्वारा यूक्रेन पर लगातार हमला जारी है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। रूस ने यूक्रेन में तख्तापलट की तैयारियां शुरू कर दी है। जल्द ही पुतिन यूक्रेन का नया राष्ट्रपति घोषित कर सकते है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच (Viktor Yanukovych) को यूक्रेन का अगला राष्ट्रपति घोषित किया जा सकता है। एक ऑनलाइन समाचार पत्र की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए एक ट्वीट किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच (Viktor Yanukovych) को यूक्रेन का नया राष्ट्रपति घोषित करने का प्रयास करेगा। वही यूक्रेन क्रेमलिन यानुकोविच की यूक्रेन वापसी के लिए कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। बता दें कि साल 2014 में यानुकोविच रूस भाग गए थे।

Advertisment

2010 में चुने गए थे राष्ट्रपति

बता दें कि विक्टर यानुकोविच (Viktor Yanukovych) को 2010 में यूक्रेन का चौथा राष्ट्रपति चुना गया था। वह मैदान क्रांति तक पद संभाले रहे थे, लेकिन कीव में हुए दंगे और हिंसक संघर्षों के बाद फरवरी 2014 में यानुकोविच को पद से हटा दिया गया था। इसके बाद यानुकोविच रूस भाग गए थे। यानुकोविच ने फिर रूस के लिए अपना रास्ता बनाया, जहां वो क्रेमलिन के संरक्षण में निर्वासन में रह रहे हैं।

रूस-यूक्रेन जंग का आठवां दिन

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज आठवां दिन है। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जी जा रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने एक वीडियो में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन ने रूस के घमंड को तोड़ दिया है। उनके देश ने रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन की कई सालाें पुरानी रणनीति को एक सप्ताह में ही खत्म कर दिया। जेलेंस्की ने कहा कि कब्जा करने वाले को यह पता होना चाहिए कि उन्हें यूक्रेन के लोगों का विरोध मिलेगा। वह हमेशा याद रखे हम हार नहीं मानने वाले है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें