Advertisment

पुतिन के करीबी की मौत, 18 महीने में 7 करीबी मारे गए, 4 की मौत खिड़की से गिरकर हुई

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के एक और करीबी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। व्लादिमिर इगोरोव 46 साल के थे।

author-image
Bansal News
पुतिन के करीबी की मौत, 18 महीने में 7 करीबी मारे गए, 4 की मौत खिड़की से गिरकर हुई

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के एक और करीबी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। व्लादिमिर इगोरोव 46 साल के थे। इगोरोव की बॉडी गुरुवार दोपहर टोबोलस्क शहर में उनके घर के नीचे मिली। रूस की न्यूज एजेंसी ‘तास’ की रिपोर्ट के अनुसार इगोरोव की मौत खिड़की से नीचे गिरने के कारण हुई।

Advertisment

7 नेताओं की संदिग्ध हालात में मौत

इगोरोव को कुछ समय पहले करप्शन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन, बाद में वो बेकसूर साबित हुए। सितंबर 2022 से लेकर अब तक पुतिन के 7 करीबी नेताओं की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। इनमें से 4 लोगों की मौत छत की या घर की खिड़की से गिरने की वजह से हुई।

घर के नीचे मिलइगोरोव

ब्रिटिश न्यूज वेबसाइट ‘मेट्रो’ की रिपोर्ट के मुताबिक इगोरोव कुछ दिन पहले ही पुतिन से मिले थे। वो पश्चिमी साइबेरिया के टोबोलस्क शहर में रहते थे।

उनका घर एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के तीसरे माले पर था। गुरुवार दोपहर उनकी बॉडी घर के नीचे मिली। पुलिस इगोरोव की मौत को संदिग्ध मान रही है, इसी वजह से मामले की जांच स्पेशल क्राइम यूनिट कर रही है।

Advertisment

खिड़की से गिरना लगभग नामुमकिन

एक लोकल मीडिया चैनल के अनुसार इगोरोव को मौत से पहले हार्ट अटैक आया था, लेकिन फिर सवाल या उठता है कि वो खिड़की तक क्यों गए और वहाँ से गिरे कैसे?

ये सवाल उठने का कारण ये है कि उनके घर की खिड़की की ऊंचाई फ्लोर से लगभग 5 फीट थी और वहां से बेहोशी की हालत में भी नीचे गिरना बहुत मुश्किल है। अमेरिकी मीडिया हाउस ‘फॉक्स न्यूज’ ने जब इस बारे में रूस की फॉरेन मिनिस्ट्री से पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

सभी की मौत पर सवाल

एक रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के साथ पिछले साल फरवरी में जंग शुरू होने के बाद रूस में प्रेसिडेंट पुतिन के कई करीबी संदिग्ध हालात में मारे जा चुके हैं।

Advertisment

खास बात ये है कि इन सभी की मौत सवाल खड़े होते हैं। इनमें से 4 लोगों की मौत छत की या घर की खिड़की से गिरने की वजह से हुई। इन लोगों की मौत पर रूस की सरकार सफाई तक नहीं दे सकी।

ये भी पढ़ें: 

vladimir putin friend died vladimir putin friend death mystery vladimir egorov putin known died putin
Advertisment
चैनल से जुड़ें