Advertisment

Puri News: पुरी के बाहर के लोगों को मिली अनुमति, स्वर्गद्वार श्मशान घाट में कर सकेंगे अंतिम संस्कार

author-image
Bansal News
Puri News: पुरी के बाहर के लोगों को मिली अनुमति, स्वर्गद्वार श्मशान घाट में कर सकेंगे अंतिम संस्कार

पुरी। ओडिशा के पुरी जिला प्रशासन ने सोमवार को पुरी के बाहर के लोगों को उनके संबंधियों के शवों का अंतिम संस्कार ‘स्वर्गद्वार’ श्मशान घाट में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रोटोकॉल के सख्त पालन के साथ करने की अनुमति दे दी है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

Advertisment

पुरी के स्थानीय लोगों को स्वर्गद्वार में शवों का अंतिम संस्कार करने की अनुमति थी लेकिन मध्य अप्रैल से बाहर के लोगों के संस्कार पर प्रतिबंध लगा हुआ था। पुरी जिला प्रशासन ने ताजा आदेश जारी कर जिले के बाहर एवं दूसरे राज्यों के लोगों का अंतिम संस्कार स्वर्गद्वार में करने की अनुमति दी है जिनकी मौत गैर कोविड कारणों से हुयी है।

ताजा आदेश के अनुसार, महोदधि (समुद्र) में अस्थि विसर्जन पर लगे प्रतिबंधों को भी वापस ले लिया गया है। प्रशासन ने बताया कि पुरी में और प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट के बाद यह निर्देश जारी किये गये हैं।

आदेश में कहा गया है कि, अंतिम संस्कार के समय केवल दस लोग उपस्थित रहेंगे और कोरोना दिशानिर्देशों (प्रोटोकॉल) का सख्ती से पालन किया जाना चाहिये। प्रशासन ने शनिवार और रविवार के सप्ताहांत लॉकडाउन के दौरान भी अंतिम संस्कार करने की अनुमति दी है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार पुरी की पवित्र धरती पर अंतिम संस्कार किये जाने से मोक्ष मिलता है।

Advertisment
श्मशान घाट बंसल हिंदी न्यूज़ बंसल न्यूज़ हिंदी बंसल न्यूज भोपाल बंसल न्यूज़ दैनिक समाचार दैनिक खबर ताज़ा समाचार ताज़ा ख़बर viral news updates trending news todays news today's viral news in Hindi today's viral news today's update in Hindi today's update today's trending news today's latest news in Hindi today's latest news today's Hindi news today's breaking news in Hindi today's breaking news Puri News updates Puri News update Puri News news Puri News latest news Puri News in hindi Puri News hindi news Puri News hindi Puri News breaking news Puri News news updates in Hindi news updates latest news latest Bansal News hindi news update covid 19 corona virus Breaking News bansal news in hindi bansal news bhopal Bansal News bansal hindi news bansal breaking news
Advertisment
चैनल से जुड़ें