Punjabi Language Eligible For Job: अब सरकारी नौकरी पाने के लिए देना होगा ये टेस्ट

Punjabi Language Eligible For Job: अब सरकारी नौकरी पाने के लिए देना होगा ये टेस्ट, जानें किन पदों पर होगा लागू

Punjabi Language Eligible For Job: पंजाब के शिक्षित युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर अब राज्य में सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं को पंजाबी भाषा का टेस्ट भी पास करना होगा। जिसके बिना परीक्षा मान्य नहीं होगी।

सीएम मान ने लिया फैसला

आपको बताते चलें कि, हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने घोषणा की है। जिसमें कहा कि, सरकारी नौकरियों के लिए पंजाबी टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। इसके टेस्ट में कम से कम 50% अंक जरूरी होंगे। वहीं मान ने बताया कि, मां बोली पंजाबी पूरी दुनिया में हमारी पहचान है। पंजाबी को हर पक्ष से प्रफुल्लित करना हमारी सरकार का मुख्य मकसद है। बताया जा रहा है कि, यह नए नियम ग्रुप सी और डी की सरकारी भर्ती में लागू होगा। ग्रुप सी में क्लेरिकल स्टाफ आएगा। वहीं डी में चपरासी, सफाई कर्मचारी जैसे क्लास फोर कर्मचारी आएंगे। बता दें कि, जिन्होंने पंजाबी भाषा में पढ़ाई की या जिन्हें आती है उन्हें प्राथमिकता मिलेगी।

जानें कितने पदों पर हो रही भर्ती

आपको बताते चलें कि, पंजाब की मान सरकार 26,754 पदों पर सरकारी भर्ती करने की तैयारी कर रही है। यह फैसला पंजाबियों को प्राथमिकता देने के लिए लिया गया है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password