Advertisment

Punjab Amritpal News: अमृतपाल का सहायक गिरफ्तार, सीधे संपर्क में था

चंडीगढ़। Punjab Amritpal News: पुलिस ने अमृतपाल सिंह को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में छिपने में मदद करने और अन्य सहायता उपलब्ध कराने के आरोप में उसके एक अहम सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जोगा सिंह लुधियाना का निवासी है और वह पीलीभीत में डेरा का संचालन करता है। वह हरियाणा से पंजाब आ रहा था।

author-image
Bansal News

यह भी पढ़ें- Bhind Jyotiraditya Scindia: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भिंड को दी करोड़ों की सौगात

जोगा सिंह अमृतपाल सिंह के सीधे संपर्क में था

पुलिस उपमहानिरीक्षक (सीमा रेंज) नरेंद्र भार्गव ने कहा कि जोगा सिंह अमृतपाल सिंह के सीधे संपर्क में था। उसने अमृतपाल सिंह के ठहरने और वाहन की व्यवस्था की थी। उसने पीलीभीत में उसके ठहरने का इंतजाम किया था और फिर वह पंजाब लौटा।

यह भी पढ़ें- CG Politics News: छत्तीसगढ़ में भरोसा टूटा, खंड-खंड हो गया

दो और लोगों को गिरफ्तार किया

इससे पहले पुलिस ने कहा था कि अमृतपाल सिंह की मदद करने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो फरार थे। पिछले महीने पुलिस ने इन दोनों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान होशियारपुर जिले में बाबक गांव के राजदीप सिंह और जालंधर जिले के सरबजीत सिंह के तौर पर हुई है।

Advertisment

ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया

राजदीप सिंह और सरबजीत सिंह दोनों को शुक्रवार रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जिन्होंने उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने पिछले महीने अमृतपाल सिंह और उसके ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के सदस्यों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है।

अमृतपाल सिंह को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका

अलगाववादी अमृतपाल सिंह को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है और वह 18 मार्च को जालंधर जिले में पुलिस की जाल से बच निकला था। वह बार-बार अलग-अलग वाहन का इस्तेमाल कर रहा है और अपना हुलिया बदल रहा है।

यह भी पढ़ें- Lucknow Shahjahanpur accident: सीएम ने की आर्थिक मदद की घोषणा, 13 मौतों से पसरा मातम

Advertisment
punjab police amritpal Punjab Amritpal News
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें