Advertisment

Punjab Minister Harjot Bains Marriage: गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से मंत्री बैंस ने आईपीएस संग रचाई शादी, जानिए खबर

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरजोत सिंह बैंस शनिवार को रूपनगर जिले के एक गुरुद्वारे में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी ज्योति यादव के साथ परिणय सूत्र में बंध गए।

author-image
Bansal News
Punjab Minister Harjot Bains Marriage: गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से मंत्री बैंस ने आईपीएस संग रचाई शादी, जानिए खबर

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरजोत सिंह बैंस शनिवार को रूपनगर जिले के एक गुरुद्वारे में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी ज्योति यादव के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। पार्टी सूत्रों ने बताया कि नंगल के पास बिभोर साहिब गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी हुई। दोनों की हाल में सगाई हुई थी।

Advertisment

जानिए मंत्री बैंस के बारे में 

रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक बने बैंस मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार में शिक्षा मंत्री हैं। पेशे से वकील 32 वर्षीय बैंस आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गांव के रहने वाले हैं। वर्ष 2017 के चुनावों में, उन्होंने साहनेवाल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। बैंस इससे पहले राज्य में ‘आप’ की युवा शाखा का नेतृत्व कर चुके हैं। पंजाब कैडर की आईपीएस अधिकारी यादव फिलहाल मानसा जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात हैं। वह हरियाणा के गुरुग्राम जिले की रहने वाली हैं।

सीएम मान ने भी रचाई थी शादी

पिछले साल पंजाब में ‘आप’ के सत्ता में आने के बाद से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरप्रीत कौर से शादी की थी। इस दौरान ‘आप’ विधायक नरिंदर कौर भारज और नरिंदरपाल सिंह सवाना की भी शादी हुई है।

punjabi news Punjab news punjab minister harjot bains marriage punjab latest news punjab education minister minister harjot singh bains minister harjot bains harjot singh bains punjab harjot singh bains minister harjot singh bains marriage harjot singh bains harjot bains wife harjot bains wedding harjot bains news harjot bains marriage news harjot bains marriage harjot bains jyoti yadav marriage harjot bains aap harjot singh bains
Advertisment
चैनल से जुड़ें