Advertisment

Punjab Internet Services : आज दोपहर तक बहाल हो जाएंगी इन हिस्सों में इंटरनेट सेवा ! अमृतपाल सिंह मामले के चलते कड़ा अलर्ट

पंजाब सरकार ने मंगलवार को तरन तारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर और अमृतसर के अजनाला उप-मंडल तथा मोहाली के कुछ इलाकों में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं के निलंबन की अवधि बृहस्पतिवार दोपहर तक बढ़ा दी।

author-image
Bansal News
Punjab Internet Services : आज दोपहर तक बहाल हो जाएंगी इन हिस्सों में इंटरनेट सेवा ! अमृतपाल सिंह मामले के चलते कड़ा अलर्ट

चंडीगढ़। Punjab Internet  पंजाब सरकार ने मंगलवार को तरन तारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर और अमृतसर के अजनाला उप-मंडल तथा मोहाली के कुछ इलाकों में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं के निलंबन की अवधि बृहस्पतिवार दोपहर तक बढ़ा दी जबकि राज्य के शेष हिस्सों में ये सेवाएं आज दोपहर तक बहाल हो जाएंगी।

Advertisment

आदेश में कही बात 

गृह मामले और न्याय विभाग ने एक आदेश में कहा कि राज्य के बाकी हिस्सों से, मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर लगाई गई पाबंदियां मंगलवार को दोपहर तक हटा ली जाएंगी। पंजाब पुलिस ने कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह और उसके समूह ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की थी जिसके बाद राज्य सरकार ने मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर पाबंदियां लगा दी थीं। हाल के आदेश में कहा गया है, ‘‘यह निर्देश दिया जाता है कि पंजाब के क्षेत्रीय न्यायाधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं(2जी/3जी/4जी/5जी/सीडीएमए/जीपीआरएस), सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज के अलावा) तथा मोबाइल नेटवर्क पर उपलब्ध सभी डोंगल सेवाएं केवल तरन तारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर, अमृतसर में अजनाला उप-मंडल, वाईपीएस चौक से जुड़े इलाकों और हवाई अड्डा रोड पर 21 मार्च (दोपहर 12 बजे) से 23 मार्च (दोपहर 12 बजे) तक निलंबित रहेंगी ताकि हिंसा भड़काने तथा शांति एवं सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा डालने के किसी भी प्रयास को रोका जा सके।’’

Image

बाकी हिस्सों में सामान्य रहेगी इंटरनेट सेवाएं 

इसमें यह स्पष्ट किया गया है कि राज्य के बाकी हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 21 मार्च को दोपहर 12 बजे से सामान्य रूप से काम करने लगेंगी।

पंजाब पुलिस पंजाब इंटरनेट सेवा पंजाब अमृतपाल सिंह अमृतपाल सिंह punjab police punjab internet service punjab amritpal singh Amritpal Singh
Advertisment
चैनल से जुड़ें