Advertisment

Punjab Election Result 2022: बेटे को जीतते देख भावुक हुई भगवंत मान की मां, दे​खिए वीडियो

Punjab Election Result 2022: बेटे को जीतते देख भावुक हुई भगवंत मान की मां, दे​खिए वीडियो Punjab Election Result 2022: Bhagwant Mann's mother gets emotional after seeing her son win, watch video

author-image
govind Dubey
Punjab Election Result 2022: बेटे को जीतते देख भावुक हुई भगवंत मान की मां, दे​खिए वीडियो

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की पंजाब में सुनामी आई हुई है। रुझानों में आम आदमी पार्टी को 91 सीटों से आगे चल रही है। यहां की 117 विधानसभा सीटों के लिए बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 है। आम आदमी पार्टी बहुमत से बेहद आगे चल रही है। रूझानों को देखते हुए कहा जा सकता है कि आप आसानी से पंजाब में सत्तासीन हो सकती है। आप की इस जीत का चेहरा भगवंत मान रहे। मान पार्टी के के सीएम चेहरा भी हैं।

Advertisment

भगवंत मान ने संगरूर सीट से चुनाव लड़ा और वे 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं। जिसके बाद भगवंत मान अपनी मां हरपाल कौर के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। वहीं भगवंत मान और उनकी मां हरपाल कौर इस दौरान भावुक होकर एक दूसरे को गले लगाते दिखे।

बता दें कि भगवंत मान को 78 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। मान ने जीत हासिल करने के बाद कहा कि सीनियर बादल, अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई बड़े नेता चुनाव हार गए हैं।

Advertisment

बादल, सिद्धू, चन्नी दोनों सीटों से हारे: मान

भगवंत मान ने कहा कि 'दुनिया के कौने-कौने में बसे पंजाबियों का धन्यवाद, जो आ भी नहीं पाए वो भी इस जंग का हिस्सा बने। विरोधी पार्टियों ने निजी हमले और टिप्पणियां की, आज मैं इस मंच से कहना चाहता हूं कि उनको ये शब्दावली मुबारक।

उन्होंने आगे कहा कि 'बड़े बड़े हार ग‌ए, बादल, सिद्धू, चन्नी दोनों सीटों से हार ग‌ए, जिन लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट नहीं दिया उनको भी धन्यवाद, सबका लोकतांत्रिक हक है, मैं पूरे पंजाब का मुख्यमंत्री बनूंगा।'

भगवंत मान ने कहा कि 'एक और खुशखबरी देता हूं कि किसी सरकारी दफ्तर में मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं होगी, भगत सिंह और अंबेडकर की ही फोटो होगी. सबका धन्यवाद।'

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें