Advertisment

Punjab Election 2022: केजरीवाल का नया एलान, सत्ता में आए तो हर महिला को देंगे 1,000 रु प्रति माह

Punjab Election 2022: केजरीवाल का नया एलान, सत्ता में आए तो हर महिला को देंगे 1,000 रु प्रति माह Punjab Election 2022: Kejriwal's new announcement, if voted to power, will give Rs 1,000 per month to every woman

author-image
Bansal News
Politics: सत्ता में आए तो पंजाब में गरीब बच्चों को देंगे अच्छी और निशुल्क शिक्षा - केजरीवाल

मोगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि यदि पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में आती है, तो राज्य में हर महिला के खाते में एक हजार रुपए प्रति माह भेजे जाएंगे। केजरीवाल ने मुफ्त सेवाओं के अपने वादों की सूची में एक और वादा जोड़ते हुए कहा, ‘‘मैं आज एक घोषणा करना चाहता हूं। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी। हम राज्य में 18 साल से अधिक आयु की हर महिला के खाते में हर महीने एक हजार रुपए भेजेंगे।’’

Advertisment

उन्होंने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिन बुजुर्ग महिलाओं को पेंशन मिल रही है, उन्हें भी यह राशि दी जाएगी। केजरीवाल दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को पंजाब आए हैं। ‘आप’ के ‘मिशन पंजाब’ के तहत केजरीवाल आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से अगले एक महीने में राज्य के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे।

‘आप’ का गठन 2012 में हुआ था और यह पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी दल बनी थी, लेकिन पार्टी नेताओं ने स्वीकार किया था कि उन्हें पंजाब में पार्टी से और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के सत्ता में आने पर पंजाब में हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने और सरकारी अस्पतालों में उपचार एवं दवाएं नि:शुल्क मुहैया कराने का भी वादा किया है।

punjab vidhnsbha election 2022 opinion poll Punjab politics punjab opinion poll 2022 punjab elections 2022 punjab elections punjab election opinion poll abp news punjab election 2022 opinion poll punjab election 2022 exit poll punjab election 2022 punjab election Punjab congress punjab chunav 2022 opinion poll punjab assembly elections 2022 punjab assembly election 2022 opinion poll Punjab Assembly Election 2022 punjab 20222 pujab election ki latest news kejriwal in punjab election 2022 Delhi CM Arvind Kejriwal CM Arvind kejriwal arvind kejriwal punjab visit arvind kejriwal punjab arvind kejriwal political journey arvind kejriwal on punjab arvind kejriwal on politics Arvind Kejriwal news arvind kejriwal live arvind kejriwal life story arvind kejriwal latest speech arvind kejriwal latest press conference arvind kejriwal latest news today arvind kejriwal Latest News arvind kejriwal latest interview arvind kejriwal latest arvind kejriwal interview Arvind Kejriwal in Punjab arvind kejriwal in amritsar arvind kejriwal (politician) Arvind Kejriwal
Advertisment
चैनल से जुड़ें